प्रशांत सिन्हा
कांकेर
जिले के थाना कोरर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हाथ भट्ठी से तैयार महुआ शराब एवं बिक्री की नगद राशि बरामद की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम अंडी निवासी लिलेश्वर बघेल (29 वर्ष) अपने घर के सामने आंगन में अवैध रूप से हाथ भट्ठी से तैयार महुआ शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाना कोरर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में रेड कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के 10 लीटर क्षमता वाले जरकीन में रखा 07.500 बल्क लीटर महुआ शराब तथा ₹200 की नगद बिक्री राशि जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹950 बताई गई है।
मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कोरर में अपराध क्रमांक 61/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के मार्गदर्शन में की गई।
कार्यवाही में प्र.आर. 138 लकेश रावटे, प्र.उप.नि. ऋषभ वाजपेयी, प्र.आर. 334 योगेश मंडावी, आर. 1075 भारत दुग्गा, आर. 933 आत्मा राम ध्रुव एवं म.आर. 2018 रविना सोरी की उल्लेखनीय भूमिका रही।
