दल्ली राजहरा में ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों के पराक्रम को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

 संवाददाता -सोमनाथ सोनवानी, दल्ली 

दल्लीराजहरा में ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों के पराक्रम को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा से शुरू होकर जैन भवन चौक से बस स्टैंड चौक,गुप्ता चौक से होते हुए वापस नगर पालिका परिषद पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने यात्रा को संबोधित किया। इसके पश्चात सौरभ लूनिया ने कहा कि सेना के पराक्रम पर हमें गर्व है । राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तान की सेना को जिस प्रकार से धूल चटाई है उस पर हर भारतीय को गर्व है। मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि आज तक पाकिस्तान ने भारत के साथ जितने बार भी युद्ध किया हमेशा उसे हार का सामना करना पड़ा ये हमारे हिंद की सेना की ताकत है कार्यक्रम के समापन में आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया। इस तिरंगा यात्रा में दल्ली राजहरा नगर के पार्षदगण,नगर के व्यापारीगण,नगर के समाज प्रमुख, सर्व समाज दल्ली राजहरा के प्रतिनिधि गण,भूतपूर्व सैनिकों के साथ सैकड़ों की संख्या में दल्ली राजहरा नगर के गणमान्य नागरिक भारतीय सैनिकों की शौर्य ,पराक्रम,वीरता के साथ आपरेशन सिंदूर की सफलता में आज दल्ली राजहरा में जनसमुदाय द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें नगर के सभी दलों के नेता गण ,पालिका के अधिकारीगण और नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं आमजनों की उपस्थिति में भारत माता और देश के वीर जवान के नारों के साथ रैली संपन्न हुई शामिल होकर अपना समर्थन दिए। 

विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read