आदिवासी अंचलो मे, सरपंचो के अधिकारों का हनन कर रहे है अधिकारी।

 संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद  

कोरबा जिला में जिला खनिज न्यास निधि में पूर्व में किए गए भ्रष्ट्राचार की ई डी द्वारा की जा रही जांच में तत्कालीन कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी जेल में है उसके बाद भी बालोद जिला में अधिकारियों को कोई डर भय नहीं है छत्तीसगढ़ में किसी भी पार्टी की सरकार हो जिला खनिज न्यास निधि के बंदरबाट का सिलसिला अनवरत चलता रहेगा , जिसका उदाहरण आदिवासी विकासखंड डोंडी के जनपद पंचायत ने जिला खनिज न्यास निधि से स्वीकृत जनवरी 2025 में लगभग पांच पंचायतों गुजरा, कुसुमकसा, पटेली, बोरगावं, अवारी में रस्सी निर्माण कार्य कृषि स्व सहायता समूह , कार्य एजेंसी सरपंच ग्राम पंचायत के नाम से कार्यादेश जारी किया गया है,प्रति ग्राम पंचायत में उक्त कार्य की लागत राशि 1.80 लाख रुपए बताया गया है ,ग्राम पंचायतों में रस्सी निर्माण की मशीन भी पहुंच गई है साथ ही जानकारी मिली है की कोटेशन भी जनपद पंचायत डोंडी के माध्यम से पंचायतों में पहुंचा दिया गया है  

मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत में उक्त मशीन किसने छोड़ा है इसकी जानकारी नहीं है ,मशीन की लागत राशि के संबंध कोई जानकारी नहीं दे पा रहे है ,जनपद पंचायत डोंडी के कार्यादेश में योजना के क्रियान्वयन एजेंसी सरपंच ग्राम पंचायत को बनाया गया है किंतु त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में सरपंच को मिले अधिकार का हनन करने में ही अधिकारी लग गए है , जिससे लगता है की उक्त योजना के कार्य का क्रियान्वयन हेतु शर्तो में छ. ग.पंचायत (सामग्री तथा माल क्रय)नियम का पालन किया जाए ,जैसे अन्य शर्ते कार्यादेश के पन्नो में शोभा दे रहे हैं अधिकारी ही शर्तो का उलंघन कराने में लगे है  

योगेंद्र सिन्हा अध्यक्ष भाजपा मंडल कुसुमकसा ने कहा की जब क्रियान्वयन एजेंसी सरपंच ग्राम पंचायत को बनाया गया है तो सरपंच को नियमानुसार कार्य को संपादित करने देना चाहिए ,अधिकारी ही सब काम कराएंगे तो उनके निर्वाचित होकर आने का कोई ओचित्य नहीं ,रस्सी निर्माण की मशीन और कोटेशन को पंचायत में किसने भेजा इसकी जांच कराने की बात कही 

अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने कहा कि पूर्ववती सरकार में जिला खनिज न्यास निधि का जमकर भ्रष्टाचार किया गया था जिसकी जांच भी होने की जानकारी मिली है ,भाजपा शासन में भी त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मिले अधिकार का हनन करना जांच का विषय है की किसके दबाव में उक्त कार्य का संपादन किया जा रहा है इसकी जांच की जानी चाहिए । 


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 




Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read