संवाददाता- दिनेश कुमार नेताम, बालोद
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जोश शनिवार को नगरपालिका बालोद मे देखने को मिला इस तिरंगा यात्रा में महिलाओं, युवाओं और प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. जोश से भरे युवाओं व नागरिकों के “भारत माता की जय” और “वीर जवानों की जय”की नारो से गूंज उठी बालोद नगर की गालिया। इस दौरान लोगों ने भारतीय सेना के जज्बे को सलाम किया और कहा कि हम देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हैं। इस अवसर पर अभिप्रेरणा ग्रुप की महिलाओ ने भी हिस्सा लिया संस्था प्रमुख कादम्बिनी यादव ने कहा की कि तीनों सेनाओं के शौर्य और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी नागरिकों को सहभागिता निभाने के लिए सराहना की।विदित हो कि बालोद जिले के सभी नगरी निकायों व जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सभी आयुवर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के अंतर्गत आज बालोद नगर पालिका में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया यह यात्रा देश की सुरक्षा में नागरिक सहभागिता के संकल्प के साथ आयोजित की गईं, अभिप्रेरणा ग्रुप की महिलाओ मे एक स्वर मे कहा की कश्मीर के पहलगाम में जिन पर्यटको पर आतंकवादी हमला हुआ वह बहुत ही कायराना हरकत थी,जिससे पूरे देश में गुस्सा भरा हुआ था, जिससे भारत सरकार ने वीर जवानों के साहस और पराक्रम के बल पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर ऐसे कायराना हरकत करने वाले देश को मुंह तोड़ जवाब दिया, हमें गर्व है हमारे देश की सेना पर ।
तिरंगा यात्रा मे जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिकों तक की भागीदारी सुनिश्चित की गई थी
यात्रा की अगुवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक शीर्षक वाले बैनर से की गई और इसके साथ ऑपरेशन सिंदूर का अधिकृत लोगो प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया गया यात्रा का प्रमुख आकर्षण "हम सेना के साथ हैं" और "ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र" जैसे बड़े बैनर जो नागरिकों के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत किया
इस अवसर गायत्री साहू जी ने उपस्थित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा देश की सशस्त्र सेनाओं, अर्धसैनिक बलों के योगदान को सराहते हुए भारत की जीत, सशस्त्र बलों तथा सैनिकों और उनके परिवारों को धन्यवाद दिया, अभिप्रेरणा ग्रुप की सदस्यों ने तिरंगा यात्रा मे.अपनी पूर्ण भागीदारी दी।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


