संवाददाता-दिनेश कुमार नेताम, बालोद
भैसबोड़ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए ग्राम में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति गीतों और सेना के हौसले व जज्बे को सलाम करते हुए नारों के साथ ग्राम पंचायत से शुरू हुई यह यात्रा पूरे गांव गली मुहल्ले वार्डो में घूमते हुए समाप्त किए। इस यात्रा में ग्राम प्रमुख व ग्राम पंचायत सरपंच, पंच गण एवं गणमान्य नागरिक आम नागरिक, बच्चे एवं जवान बड़ी संख्या में शामिल होकर देश के प्रति अपनी एकजुटता एवं सम्मान प्रकट किया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच ठाकुर जी ने कहा की जम्मू कश्मीर के पहलगाम मे हमारे देश के निर्दोष पर्यटको को आतंकियों ने मारा वो निंदनीय था, जिससे पुरे देश मे जन आक्रोश लोंगो के मन मे भरा हुआ था जिसे हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने हालात को समझते हुए, देश की तीनो सेनाओं से मिलकर ऑपरेशन सिंदूर चलाया और आतंकी देश को मुँह तोड़ जबाब दिया जिसमे हमारे देश की सेना का हम सम्मान करते है धन्य हे ये धरती जिसमे हम सब ने जन्म लिया है । ग्राम भैंसबोड में तिरंगा रैली जिसमें चित्रकांत ठाकुर (सरपंच), कुलेश्वर चुरेंद्र (उपसरपंच), प्रविन कुमार (आवास मित्र), महिला समुह के सदस्य, दिलीप कुमार (रोजगार सहायक), दिलीप मसीया, ग्रामीण गण एवं सभी वार्ड प्रभारी इस यात्रा में शामिल हुए ।विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel P
ayments Bank

