अंजनी के लाल ने किया कमाल, अग्निवीर बन करेगा देश की सेवा।

 संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद  


पुरे छत्तीसगढ़ मे 73 लोंगो मे से बालोद जिला मुख्यालय से लगभग 10 किमी दूरी पर स्थित ग्राम देवारभाट में गरीब मजदूर के बेटे 19 वर्षीय फनीष कुमार का अग्निवीर के लिए चयन हुआ है। युवक जब से जानने समझने लायक हुआ तब से आर्मी में जाने की ललक ने, गांव में चयनित अन्य जवानों को देख वह प्रेरित होता रहा । हाइट अच्छी होने के कारण शुरुआत से ही आर्मी में जाने का सपना संजोए हुए था। गांव के स्कूल मैदान में रोज अभ्यास करता था। उसका उद्देश्य अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारना था।उनकी माता अंजनी और पिता दौलत राम ठाकुर रोजी मजदूरी के भरोसे गुजारा कर रहे हैं। परिवार में उनकी एक छोटी बहन भी जिसने 10 वी कि परीक्षा दिलाई है। सभी की जिमेदारी भविष्य में फनीष कुमार गावड़े पर ही आने की थी। देश सेवा के जज्बे के साथ आर्मी की तैयारी कर रहा था और पहले ही प्रयास में अग्निवीर के लिए चयनित हो गया।अग्निवीर के लिए कॉलेज की पढ़ाई शुरू नहीं की,ठान रखा था कि अग्निवीर में चयनित होना है। लगन के साथ शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी में लगा रहा और उसे सफलता मिल गई। गरीब परिवार से अग्निवीर के लिए चयनित होने से गांव में जश्न का माहौल रहा। फनीष का कहना है कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। 12वीं गणित विषय लेकर झलमला हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ाई की थी। बचपन से ही सोच रखा था कि एक दिन आर्मी में जाऊंगा। इसी सोच के कारण एक ही दिशा में प्रयासरत रहा और सफलता मिल गई। उनकी सफलता से गांव के अन्य युवा भी उत्साहित हैं। देश सेवा में जाने की तैयारी कर रहे हैं। फनीष कि इस सफलता से पूरा गावं मे ख़ुशी का माहौल है गांव के लाल को लोंगो ने आरती कर तिलक और फुल मालाओ से स्वागत कर देश कि सेवा के लिए विदाई कि जिसमे गांव के सरपंच, पंच सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read