भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद द्वारा आतंकवादी हमले मै शहीद हुए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर आतंकवादी समर्थक पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाही करने मांग कि गईं ।

 संवाददाता - दिनेश कुमार नेताम, बालोद  


भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति 


विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद द्वारा कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर, हेतु एक शांति सभा का आयोजन किया गया । इस दौरान आंतकवादी समर्थक पाकिस्तान पर कड़ी कार्यवाही की मांग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह से की गई, साथ ही सभी मृतकों को दीप प्रज्ज्वलित कर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की और पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया और पाकिस्तान के पुतले को जूते चप्पलों से मारते-पीटते पुतला जलाया गया । जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने कहा कि “यह हमला सम्पूर्ण मानवता को शर्मशार करने वाला है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह करते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ और कठोर एवं निर्णायक कार्यवाही की जाए ताकि देश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।” भारत इसबार ऐसी कार्यवाही करें कि विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाए और फिर कभी कोई आंतकवादी संगठन ईस तरह का साहस न कर सकें, पाकिस्तान की शह पर जिस तरह निर्दोष पर्यटकों को धर्म पूछकर निशाना बनाया गया है बहुत ही नीचतापूर्ण हरकत है इसलिए आज पूरा राष्ट्र देश के प्रधानमंत्री की ओर कड़ी कार्यवाही के लिए देख रहा है और हमें पूर्ण विश्वास है इस बार ठोस कार्रवाई सरकार करें और पाकिस्तान का सफाया किया जावे। 

खदान मजदूर संघ भिलाई के उपमहासचिव लखनलाल चौधरी ने कहा कि “इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हम शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि आतंकवाद के समूल नाश के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।”” 


कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने कहा कि जवाब अब शब्दों से नहीं, ठोस कार्यवाही से दिया जाना चाहिए। हम सभी शहीदों को नमन करते हैं।” और देश के प्रधानमंत्री से आग्रह करते हैं जल्द ही देश की जनता के भावनाओं के अनूरूप कड़ी कार्यवाही किया जाए।नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि कश्मीर से 370 की धारा को हटा वँहा चौमुखी विकास किया जा रहा था, जिससे वँहा की अवाम भी खुश थी पर इस कायराना हरकत ने फिर कश्मीर के लिए मुश्किल खड़ा कर दी है, हम सभी कार्यकर्ता आज भी राष्ट्रभक्ति की उसी भावना से प्रेरित हैं जैसे पहले थे। ऐसे आतंकी हमलों से हमारा मनोबल नहीं टूटेगा, बल्कि और दृढ़ होगा।”

*इस आयोजन के माध्यम से भारतीय मजदूर संघ यह स्पष्ट संदेश देना चाहती हैं कि देशवासी आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट हैं और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा शांति की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है*।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुश्ताक अहमद, लखनलाल चौधरी, रामेश्वर साहू, मनोज दुबे , मेवालाल पटेल, सोमेश जयसवाल,संजय यादव , विनोद कुमार आरडे, महेन्द्र साहू, रजनीश जरयाल, कुमार राम घ्रुव, पी एस पटेल, अजीत मलिक, डी पी साहू, एवं झरनदल्ली के सभी सदस्य, हितकसा के सभी सदस्य, आई ओ सी एल के सभी सदस्य, राजहरा टाउनशिप के सभी सदस्य, राजहरा एवं आईओसीएल के सुरक्षा गार्ड, एवं अन्य सभी साथियों की उपस्थिति रही। 



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read