उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन मा. अरुण साव जी जिला साहू सदन नवीन भवन के लोकार्पण व कर्मों महोत्सव मे हुए शामिल।

 संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद 

जिला साहू संघ व तहसील साहू संघ बालोद के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं नवनिर्मित साहू सदन के नवीन भवन का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन नवीन भवन दल्ली राजहरा रोड बालोद में किया गया जिसके मुख्य अतिथि माननीय श्री अरुण साहू जी उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन व कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नागजी रहे व विशिष्ट अतिथियों का जोरदार स्वागत साहू समाज के द्वारा 
किया गया। इस अवसर स्वागत भाषण मे अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद सोमन साहू जी ने कहा कि यह भवन आप लोगों के द्वारा दी गई सहयोग राशि मे सरकार से जमीन खरीद कर और पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 50 लाख की स्वीकृत राशि भी प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि हमारे अतिथि मा. श्री अरुण साहू जी से मैं समाज की ओर से 10 कमरे का छात्रावास भवन एवं हाल के लिए 80 लख रुपए की मांग करता हूं और सांसद भोजराज नाग जी से टाइल्स और बाउंड्री वॉल के लिए 30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की मांग करता हूं साथ ही साथ नगरपालिका अध्यक्ष बालोद,प्रतिभा चौधरी जी से आहाता निर्माण हेतु 15 लाख रुपए की राशि मांग करता हूं । उद्बोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि अरुण साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा की साहू समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है इस समाज में भक्त माता कर्मा ने समाज के लिए प्रेरणा बने अपने तब और त्याग के बल से भगवान को खिचड़ी खाने के लिए बाध्य किया है , साहू समाज में बड़े-बड़े दानवीरों ने जन्म लिया है, साहू समाज एक ईमानदार वह मेहनती देशभक्त समाज है, इसी मेहनत और ईमानदारी के दम पर आज छत्तीसगढ़ में सबसे आगे है, और उन्होंने सामाजिक भवन के लिए पहली किस्त 25 लख रुपए की राशि स्वीकृती दी और कहां की जब भी मेरी जरूरत पड़े तो मैं मदद के लिए तैयार रहूंगा। संबोधन को आगे बढ़ते हुए कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग जी ने कहा कि मैं एक बैगा पुजारी हूं जिसे माननीय मोदी जी ने योग्य समझा कर पार्टी का टिकट दिया और हमारे बस्तर के देवी देवताओं और संगठन व साहू समाज के जागरूक मतदाताओं की कृपा से मैं आज जीतकर आया हूं, और आपकी सेवा करता रहूंगा समाज के मांग के अनुरूप उन्होंने 15 लख रुपए की स्वीकृति दी, किसी संबोधन की कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष टहल सिँह साहू जी ने कहा कि आज हमारा समाज शिक्षित और जागरूक समाज के रूप में जाना जाता है हमें अपने संस्कारों को भी बनाए रखना है अपने से बड़ों के चरणों को छूकर प्रणाम करना है ना की घुटनों को स्पर्श करना है और और जब भी हम घर पर भोजन करे तो हम पूरे परिवार के साथ बैठकर भोजन करना चाहिए, चाहे आप किसी भी पद पर या कितने भी बड़े नेता या अधिकारी ही क्यों ना हो और घर पर सभी एकमत होकर अपना विचार रखकर कोई भी कार्य करें, और हमें नशे से दूर रहना है और लोगों को भी दूर करने की जरूरत है तभी हम शिक्षित और जागरूक समाज के रूप में अपनी पहचान बना पाएंगे। इस कार्यक्रम में समस्त तहसील अध्यक्षों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर समाज के द्वारा बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की और डौडी तहसील के लोमश कुमार साहू ने 11.000 रु कि सहयोग राशि समाज को प्रदान कि,साथ ही साथ जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले मे निर्दोष लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उपस्थित जन समुदाय ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की,इस कार्यक्रम मे मुख्यरूप से प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्रीमान टहल सिंह साहू, नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू, नगर पालिका बालोद अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी जी, पूर्व विधायक बालोद प्रीतम साहू जी, पूर्व विधायक गुंडरदेही वीरेंद्र साहू, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमेन व जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष तोमन साहू, व तहसील साहू के अध्यक्ष डौण्डी- सोमेश साहू,दल्ली राजहरा अध्यक्ष - युवराज साहू, मदन सोनबरसा, महेंद्र साहू उमाशंकर साहू गजेंद्र साहू मानसिंह सर्वा नरेंद्र सिंह हिरवानी व प्रमुख रूप श्रीमती पूर्णा अर्जुन हिरवानी वरिष्ठ समाज सेविका गुरुर, श्रीमती पंच कुमारी साहू, श्रीमती अंजनी साहू, दिनेष्वर साहू व समस्त पदाधिकारी जिला व तहसील साहू संघ बालोद व समस्त साहू परिवार जिला बालोद में अपनी उपस्थिति प्रदान की। 


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank



Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read