ब्राह्मण समाज दल्ली राजहरा के द्वारा परशुराम जी की प्रकट उत्सव कल मनाया जायेगा।

संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद 

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष सभी ब्राह्मण समाज दल्ली राजहरा के तत्वाधान में स्थानीय श्रम वीर चौक के समीप वार्ड क्रमांक 22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन में कल 30 अप्रैल दिन बुधवार को वैशाख शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की प्रकट उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 9:00 बजे से भगवान परशुराम जी की वैदिक विधि विधान से पूजा -अर्चना प्रारंभ एवं सुंदरकांड पाठ व श्री हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात हवन आरती प्रसाद वितरण होगा,तथा दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक महाप्रसाद व भोजन का कार्यक्रम भी रखा गया है, ब्राह्मण समाज ने सभी सामाजिक सदस्यों से निवेदन किया है कि सह परिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उक्त जानकारी ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता कमल शर्मा जी ने दल्ली राजहरा के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व पदाधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है। 


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493

👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:

     👇   

Google pay Phone pay Paytm 
Shubh Paik 


Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read