ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन ए.आई.डी.वाई.ओ., पखांजूर कमेटी, जिला कांकेर, छ ग



आज दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन 

ए.आई.डी.वाई.ओ., पखांजूर कमेटी, जिला कांकेर, छ. ग. के द्वारा बस्तर संभाग में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पखांजूर को माननीय मुख्यमंत्री, छ. ग. शासन, रायपुर के नाम 8 सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ों हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सोपा गया। 

ज्ञात हो कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, वन, लोक निर्माण, जल संसाधन आदि विभागों में कुल लगभग 2.5 लाख पद लंबें समय से रित्त पड़े हैं। इन तमाम पदों को भरना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है ताकि राज्य का विकास हो सके। पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद योग्यता व क्षमता के मुताबिक काम नहीं दिया जा रहा हैं। जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा हो रहा है। बस्तर संभाग की युवा भी रोजगार नहीं मिलने से ज्यादा निराश है। बस्तर संभाग के लाखों युवा हाथ में डिग्री लेकर दर-दर भटक रहे हैं। जिस बस्तर ने देश को जल, जंगल, जमीन, लोहा, खनिज दिया, उसी बस्तर के युवाओं को संभाग में काम नहीं मिल रहा है। जबकि  संभाग के सरकारी विभागों में हजारों पोस्ट खाली पड़े है।

ज्ञापन देते समय मांग किया गया कि– 

1. बस्तर संभाग के तमाम सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों, कार्यों, कार्यालयों और उद्योगों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए।

2. पखांजूर सहित बस्तर संभाग में पर्याप्त संख्या में खेल के क्षेत्र में बीपीएड व एमपीएड, बीएड, नर्सिंग, फार्मेसी, कृषि व अन्य व्यावसायिक सरकारी कॉलेज खोलें जाएं।

3.बस्तर क्षेत्र के सभी छात्रों के रहने के लिए प्रत्येक जिले जिला मुख्यालयों में पर्याप्त संख्या में हॉस्टल खोले जाएं। 

4. सभी स्कूल कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए। 

5. बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों से गांवों और कस्बों को जोड़ते हुए पर्याप्त संख्या में सरकारी बस चालू किया जाए।

6. बस्तर संभाग में अधिक से अधिक रेल लाइन सुविधा को बढ़ाई जाए ।

7. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकारी लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए।

8. बस्तर संभाग के सभी सरकारी विभागों में रिक्त हजारों पदों पर स्थानीय युवाओं की भर्ती की जाए। आज के ज्ञापन सौंपने के दौरान सुजीत बद्ददे, विष्णु यादव, रामदेव कुमार, रावजी राम धुर्वा, सावजी राम के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।


समाचार द्वारा 


सुजीत बद्ददे 

इंचार्ज 

ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (AIDYO)

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read