संबंदाता अभिजीत गाईन
गडचिरोली, 8 अक्टूबर 2026 - गडचिरोली पुलिस दल के जनकल्याणकारी उपक्रम 'पुलिस दादालोरा खिड़की' के तहत आज उप-पुलिस स्टेशन, पेंढरी में एक भव्य मुफ्त स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
यह शिविर पुलिस अधीक्षक मा. श्री एम. रमेश साहब, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) मा. श्री गोकुल राज जी, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) मा. श्री कार्तिक मधीरा और अपर पुलिस अधीक्षक अहेरी मा. श्री हर्षवर्धन साहब की संकल्पना से तथा सहायक पुलिस अधीक्षक, पेंढरी कैम्प कारवाफा मा. श्री सुयश सिंह साहब के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में पुलिस अस्पताल गडचिरोली की मेडिकल टीम ने विशेष सहयोग दिया।
शिविर का उद्घाटन पुलिस अस्पताल गडचिरोली की मेडिकल टीम के प्रमुख व प्रभारी अधिकारी सपोनि. संदीपकुमार ताराम के हाथों किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा और वीर बाबूराव शेडमाके की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्पहार अर्पित कर की गई।
मौजूद मेडिकल टीम:
1. डॉ *. श्रेया कुमरे मैडम 2. डॉ. रोशन गिरसावले सर 3. औषधि निरीक्षक अधिकारी - श्री प्रकाश दानव सर 4. अधिपरिचारिका - श्रीमती जयमाला लाटिलवार मैडम
इस टीम द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य जांच और उपचार किया गया।*
इस मेले में हद के आशा वर्कर, पुलिस पाटिल, प्रतिष्ठित नागरिकों सहित लगभग 250 से 275 महिला, पुरुष और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
चिकित्सा जांच का विवरण:
इस शिविर में कुल 177 मरीजों की मुफ्त जांच की गई, जिसमें -
* रक्तचाप (BP) जांच • मधुमेह (Sugar) जांच • नेत्र जांच व अन्य सामान्य जांच शामिल थी।
जांच के बाद 36 मरीजों को आगे के उपचार के लिए गडचिरोली जिला अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई है। सभी मरीजों को मुफ्त दवा वितरण और भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
यह स्वास्थ्य मेला शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


.jpeg)