संवाददाता - पवन कुमार साहू
एंकर - छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिला के दो महिला सरपंच ने बिखेरी विकास की नई किरण जिला ही नही अपितु राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य की गौरव बड़ाया है डॉण्डी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गुजरा के सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी एवम डॉण्डी लोहारा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत दुधली सरपंच श्रीमती पिलेश्वरी नेताम ने महाराष्ट्र की अहिल्या नगर की ग्राम संसद ग्राम पंचायत आदर्श गाँव हिवरे बाजार के राष्ट्रीय स्तरीय आनंदी कुटुंब समृद्ध ग्राम कार्यक्रम में अपने पंचायत व जिला के प्रतिनिधित्व किया
जिसमे अपने पंचायत के माध्यम से ग्राम पंचायत गुजरा सरपंच पार्वती मंडावी ने महिला समूह के गठन कर उन्हे प्रशिक्षण व रोजगार उपलब्ध कराने जैसे कार्य किया जल संवर्धन मृदा संवर्धन के तहत करीब आठ हजार से ज्यादा सोक्ता गड्ढा का मनरेगा के तहत निर्माण किया प्राकृतिक तरीको से नये पौधें लगाने के लिए मिशन अंकुर के तहत करीब आठ हजार से ज्यादा सिड बाल पद्धति से वृहद वृक्षा रोपण का कार्य जिला प्रशाशन के साथ मिलकर जन जागरूकता अभियान चलाया वही इसी तरह डॉण्डी लोहारा के दुधली सरपंच पिलेश्वरी नेताम ने अपने पंचायत के माध्यम से युवक युवतियों के लिए रोजगार के नये अवसर सृजित करने के लिए युवाओ को प्रेरित कर प्रेरणा किया और उनके साथ मिलकर अपने गाँव के विकास को आगे कर जिला मे अपने कार्य के लिए ek अलग पहचान बनाया
इस कार्य के लिए जिला प्रशासन के मुख्या बालोद जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवम जिला पंचायत सी ई ओ श्री सुनील चंद्रवंशी के कुशल नेतृत्व मार्गदर्शन और निरंन्तर प्रोत्साहन से बालोद जिला की महिला सरपंच को आज राष्ट्रिय स्तर में जाने का औसर मिला


