आवारा गौवंश को पकड कर छोड़ा जा रहा हरियाली घने जंगलों में नगरपालिका की मुहिम

रिपोर्टर/केशव कोली  

चंदेरी जिला अशोकनगर कलेक्टर राजीव मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी मनीष धनगर द्वारा आदेशित मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप शर्मा द्वारा निर्देशित करने पर पिछले आठ दिनों से चंदेरी की गली गली चौराहे पर मौजूद आवारा गौ वंश को पकड़ने की मुहिम चलाई जा रही है। पूर्व सांसद डॉ केपी यादव द्वारा सांसद निधि द्वारा प्रदत्त चार पहिया पशुओं के लिए वाहन का आज़ सदुपयोग हो रहा है। नगरपालिका चंदेरी नल-जल योजना के सुपरवाइजर यशपाल सिंह ने बताया कि आवारा गौवंश को पकड कर जंगल में छोड़ने की मुहिम आठ दस दिन से निरंतर जारी है हम नगरपालिका के दस कर्मचारी इस मुहिम में शामिल हैं। आवारा गौवंश को चंदेरी से पकड़ा जा रहा है यह गौवंश भूखे प्यासे शहर की गलियों में पोलिथिन युक्त थैली खाते हैं घर घर से फैंके जाने वाले धोमन जूठन आदि खाकर यह इधर उधर हर गली में विचरण करते रहते हैं जब भूखे प्यासे हो तो गुस्से में बच्चों पर जनमानस पर हमला भी कर देते हैं। अभी पिछले दिनों हिरावल सकवारा के आवारा गौवंश जिनके गांव की खड़ी फसलों को नुक्सान पहुंचा रहे थे गांव वालों ने सभी गौवंश को इकट्ठा करके नयाखेड़ा स्थित गौशाला छोड़ने जा रहें थे पर रास्ते में जो गौ वंश जहां छूट गया तो छूट गया। इन्ही छूटे हुए गौवंश और पहले से शहर में मौजूद गौवंश से चंदेरी की गलियों चौराहे पर गौवंश का मेला सा लगने लगा था आएं दिन इनको बचाने के चक्कर एक्सीडेंट में इजाफा हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका परिषद चंदेरी ने इन गौ वंश को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई जा रही है।इन गौ वंश को सुरक्षित जंगल बूढ़ी चंदेरी में छोड़ा जा रहा है जहां घना जंगल और हरियाली के साथ इनको चरने के लिए सुरक्षित जंगल है। आज़ आठ गौ वंश को पकड़ कर बूढ़ी चंदेरी के जंगल में छोड़ा जा रहा है जिससे इन्हें चरने के लिए हरियाली घने जंगल में बरसात के मौसम में मौजूद हैं। आगे भी मुहिम जारी रहेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read