संवाददाता विवेक सिंह
कलेक्टर महोदय जिला-इन्दौर, *श्रीमान शिवम वर्मा जी* के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी* के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा **कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल* के नेतृत्व में वृत आंतरिक २ प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक जया मुजाल्दे एवं टीम के द्वारा दिनांक-24/07/2026* को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर महू नाका रोड पर दो पहिया वाहन MP09EA9382 सुजुकी एक्सेस स्कूटर को रुकवा कर तलाशी लेने पर पीले रंग के प्लास्टिक के बोरे में 2 पेटी बैगपाइपर व्हिस्की,1 पेटी लंदन व्हिस्की कुल 27 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई जो अवैध रूप से
परिवहन कर ले जाई जा रही थी, उक्त मदिरा तथा वाहन विधिवत् जप्त कर कब्जे आबकारी लिया गया ।आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। *जब्त मदिरा और वाहन का कुल बाजार मूल्य लगभग 123200 रुपये*है।
कार्यवाही में मुख्य आरक्षक उस्मान मिर्ज़ा , एलन बघेल ,आरक्षक राहुल जामोद का सराहनीय योगदान रहा।
