खरगोन जिले से न्यूज़ रिपोर्टर अजीज सूफी
खरगोन
कसरावद। वर्तमान थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के बड़वाह थाने में स्थानांतरण होने पर स्थानीय पत्रकारों द्वारा आत्मीय विदाई स्वरूप भेंट की । इस अवसर पर पत्रकारों ने थाना प्रभारी का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया तथा उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए नवीन पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।
पत्रकारों ने कहा कि थाना प्रभारी के रूप में राजेंद्र बर्मन ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जनसामान्य से सहज और सकारात्मक संवाद स्थापित करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने मीडिया के साथ भी हमेशा सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक संबंध बनाए रखे, जिससे जनहित से जुड़े मामलों की जानकारी समय पर लोगों तक पहुंच सकी।
इस अवसर पर पत्रकारों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे बड़वाह में भी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना से नई पहचान स्थापित करेंगे।
अपने संबोधन में राजेंद्र बर्मन ने पत्रकारों के स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कसरावद में मिले सहयोग और अपनत्व को वे सदैव स्मरण रखेंगे। पत्रकारों और आमजन के सहयोग से ही वे अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन कर सके। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का भाव व्यक्त किया।
इस अवसर पत्रकारों ने थाना प्रभारी के साथ आत्मीय चर्चा करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
