अशोकनगर: महिलाओं ने शनिचरी अमावस्या को बट सावित्री पूजन किया

 दिनेश कुमार सेन 

अशोकनगर

           यादव कॉलोनी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर दिनांक 16 मई 2026 शनिवार को श्रद्धालुओं द्वारा पुजारी किशन लाल मिश्रा के सानिध्य में बट सावित्री पूजन सौभाग्य एवं शोभन योग में करवाई गई जिसमें प्रथम गणपति गौरी का पूजन किया गया एवं भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया इसके बाद में बट वृक्ष का पंचामृत से स्नान करवाया गया एवं उनका दूध दही घृत शहद गंगाजल आदि से स्नान करवाया गया तथा सभी महिलाओं को बारी बारी करके पूजन करवाया गया इस पूजन में पंचामृत के अलावा भोग बत्ती कलवा कच्चे धागे की सूत से 108 परिक्रमण करवाई गई एवं बच्चों को हलवा पूरी मेवा मिठाई खिलाई गई तथा कन्याओं और ब्राह्मण का सम्मान किया गया कथा का महत्व बताते हूये उन्होंने बताया कि ऐसा करने से जैसे सावित्री ने सत्यवान की प्राणों की रक्षा बट वृक्ष की पूजन से की थी इसी तरह से हम भी सभी वृक्षों का सम्मान करती हैं ताकि वृक्षों से हमारे प्राणों की रक्षा भी होती रहै


एवं हमारे लिए सही शुद्ध हवा प्राप्त हो ताकि हमारा शरीर निरोग रहता है और एकत्रित होने से आपसी में मेल भाव बना रहता है इसी कारण से परिवार में सुख शांति रहती है ऐसा अवश्य करें ताकि वृक्षों की भी रक्षा होती रहै और आप का समय समय पर सम्मान व प्रेम बना रहै इसके बाद नवग्रह आदि पूजन करवाई गई फिर हवन किया गया हवन में सात-सात महिलाएं बारी बारी करके बिठाई गई तथा हवन करवाया गया बड़े भक्ति भाव उल्लास के साथ उनका संकल्प करवाया गया कि हम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने घर में सुख शांति एवं पति की लंबी आयु की कामना से यह व्रत करती रहैं और करती आ रही है इस प्रकार सभी को कन्याओं द्वारा आशीर्वाद दिया गया और बट सावित्री पूजन संपन्न किया गया यह कार्यक्रम शाम के 4:00 बजे तक चलता रहा तथा एक पीपल वृक्ष का वृक्षा रोपण भी किया गया बाद में महा आरती की जावेगी महा आरती की बेला रात 7:30 बजे होगी इसके बाद सुंदरकांड पाठ महेंद्र मिश्रा के संगीत में किया जाएगा हर हर महादेव

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read