आउटसोर्स कर्मचारियों को मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ मैदान में भारतीय मजदूर संघ की बैठक संपन्न

अशोक नगर

        आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को नया बस स्टैंड प्रांगण मंदिर पर आउटसोर्स कर्मचारी की  मांगों एवं समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ की  बैठक भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष हरि सिंह रघुवंशी (हैरी) की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री शिशुपाल यादव द्वारा किया गया 

   प्रदेश के आवाहन पर मध्य प्रदेश के सभी जिलों में 21 अप्रैल 2026 को भारतीय मजदूर संघ  आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जिलों में आंदोलन धरना प्रदर्शन करके ज्ञापन देगा  

धारण प्रदर्शन आदि की तैयारी  के संबंध में  आज भारतीय मजदूर संघ द्वारा बैठक का आयोजित की गई



ज्ञापन में प्रमुख मांगे --

1.आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए प्रदेश में निगम/मण्डल का गठन किया जाए।


2.श्रम कानूनों का सख्ती से पालन किया जाए।


3.आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाए।


4.समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए।


5.ठेकेदारों द्वारा किये जा रहे आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण बंद हो।


6.08 घंटे से अधिक काम थोपना बंद हो और अतिरिक्त कार्य का ओवरटाइम दिया जाए।


7.ESI, EPF सहित सभी सुविधायें सुनिश्चित हों।


8.आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ अन्याय समाप्त हो।



बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष धनपाल सिंह यादव रामकुमार यादव राहुल रघुवंशी अभिषेक रघुवंशी सुनील शर्मा सतीश रघुवंशी वीरभद्र यादव देवेंद्र केवट गौरव नामदेव प्रतिराज यादव राहुल रघुवंशी राजेश कुशवाहा अर्जुन यादव सतपाल यादव 

आदि सभी बिजली विभाग स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग आदि विभिन्न विभागों के आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read