दिनेश कुमार सेन
अशोकनगर
आज दिनांक 15/04/2026 को ग्राम पचलाना तहसील ईसागढ़ में अनुविभागीय अधिकारी ईसागढ़ त्रिलोचन गौड़ एवं क्षेत्रीय कृषि विस्तार अधिकारी के साथ ग्राम पचलाना में भ्रमण किया । नरवाई प्रबंधन के उपायों को अपनाने के लिए किसानों से चर्चा की ।
क्षेत्र के जागरूक किसान अनिल रघुवंशी जी बताया की पिछले 5 साल से खेत में नरवाई में आग लगाने की बजाय नरवाई को कृषि यंत्र रोटावेटर के माध्यम से खेत की मिट्टी में ही मिलाकर नरवाई का उचित प्रबंधन कर खेत से कम लागत में अधिक उत्पादन ले रहे है जिससे उनके द्वारा इस साल 12 हेक्टेयर में रोटावेटर के माध्यम से गेहूं की फसल की नरवाई का प्रबन्धन किया गया । नरवाई न जलाने और तकनीक के माध्यम से नरवाई प्रबंधन के उपायों को अपनाने पर बल दिया ।

