थाना कसरावद ने 24 घंटे में सुलझाई ट्रैक्टर चोरी की गुत्थी।

संवाददाता अजीज सूफी

खरगोन

थाना कसरावद ने ग्राम बोरावां में हुई नकबजनी की घटना का किया सफलतापूर्वक खुलासा। 

घटना में शामिल 01 आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता। 

चोरी गया ट्रेक्टर व कल्टीवेटर कुल कीमती 05,25,000 रुपए किया बरामद। 

पुलिस की त्वरित कार्यवाही के चलते घटना के चंद घंटों के भीतर ही मशरूका बरामद कर आरोपी सलाखों के पीछे भेजा। 

आरोपी ने रात के अंधेरे में किया था हाथ साफ, लेकिन कसरावद पुलिस की मुस्तैदी ने दिन के उजाले में पहुँचाया जेल।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में अधिक से अधिक मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारियों को सम्पत्ति संबंधी अपराधों में अधिक से अधिक मश्रुका बरामद करने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय, श्वेता शुक्ला अनुभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद को ग्राम बोरावां के हर्ष यादव के खले में बने टीन शेड में हुई नकबजनी(ट्रेक्टर चोरी) में बड़ी सफलता हासिल हुई है। 





घटना का संक्षिप्त विवरण: फरियादी अशोक पिता रामदास सोलंकी जाति राजपूत उम्र 50 वर्ष निवासी बोरांवा ने पुलिस थाना कसरावद पर सूचित किया कि घटना दिनांक 13.04.26 और 14.04.26 की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात चोर बदमाश के द्वारा ग्राम बोरावां में हर्ष यादव के खले में बने टीनशेड का ताला तोडकर फरियादी का ट्रेक्टर व कल्टीवेटर चोरी कर ले गया। प्राप्त सूचना पर से थाना कसरावद में अपराध क्रमांक 125/26 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। 


विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी की जा रही थी तथा घटना स्थल के आसपास के प्रमुख स्थानों एवं रास्तों का CCTV फुटेज खंगाला गया, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया किन्तु कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हुई बाद आरोपी की तलाश पतारसी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भोलु पिता रमेश जाति नहाल उम्र 27 वर्ष निवासी जहांगीरपुरा थाना सिटी कोतवाली जिला सिहोर हाल ग्राम बोरांवा को अभिरक्षा में लिया गया। जिससे घटना के संबंध में मनोवैज्ञानिक तरीके से विस्तृत पूछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किया बाद आरोपी भोलु का धारा 23(2) भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अंतर्गत मेमो कथन लेख किए गए जिसने उक्त ट्रेक्टर व कल्टीवेटर घटना दिनांक की रात्रि में चुराकर भनगांव रोड़ जंगल में नदी के पास छुपाया बताया जिसे पंचानों के समक्ष आरोपी भोलु की निशानदेही पर बरामद किया गया बाद आरोपी भोलु को गिरफ्तार किया गया जिसे बाद कार्यवाही के न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा । 


गिरफ्तारशुदा आरोपी – 

भोलु पिता रमेश जाति नहाल उम्र 27 वर्ष निवासी जहांगीरपुरा थाना सिटी कोतवाली जिला सिहोर हाल ग्राम बोरांवा

बरामद मशरुका – मैसी ट्रेक्टर व कल्टीवेटर कुल कीमती 05,25,000 रुपए

सराहनीय योगदान:

उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डल शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि महेश यादव, उनि रीना एक्का, प्रआर.659 महेश मालवीय, प्रआर.820 संजय यादव, आर.760 हरिओम कौशिक, आर.673 महेन्द्र ठाकुर, आर.776 रामू भदौरिया का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read