शांतनु राम कुलदीप
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार देवरी (लोहरा) और कापसी के बिच परसूली गांव के पास आज. तड़के सुबह भीषण सडक दुर्घटना में मोटर सवार दो लोगों की मृत्यु हो गयी । बताया जा रहा कि ट्रक जो कि नादगांव से दल्लीराजहरा की ओर आ रही थी के जोरदार टककर से यह बड़ा हादसा हुआ है ।
एक ओर जँहा शासन प्रशासन की सडक सुरक्षा नियमों के लिए आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है वही इस तरह का हादसा होना कंही ना कही कई सवाल खड़ा करता है। इस तरह के लापरवाही के चलते आज फिर दो लोंगो ने अपनी जान गँवा दी।
