विश्व मलेरिया दिवस का आयोजन उप स्वास्थ्य केन्द्र टाऊनशिप में किया गया

संवाददाता शांतनु कुलदीप  

स्थान- दल्लीराजहरा

 स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को मलेरिया के लक्षण एवं  रोकथाम के उपाय के विषय में जानकारी दिया! थीम "हम सब ने ठाना है, मलेरिया को मिटाना है"! मलेरिया मादा एनाफिलिस मच्छर के काटने से होता है! लक्षण ठंड के साथ बुखार आना, कपकपी के साथ बदन दर्द, सिर दर्द, बुखार के साथ पसीना आना, हर दुसरे दिन में बुखार आना, जी मिचलाना, जल्दी आना, गंभीर मलेरिया होने से झटका एवं बेहोशी आना, कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है खून की जांच अवश्य करायें! रोकथाम मलेरिया रोग घातक हो सकता है, अपने घर के आसपास पानी का जमाव न होने दें, आस पास क्षेत्र को स्वच्छ रखें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, मच्छर भगाने के लिए घर में  धुएं दें, अनुपयोगी वस्तु छत में न रखें जिसमें पानी जमा होता हो, बुखार आने से तुरंत स्वास्थ्य केन्द्र जाकर अपनी खून की जांच करायें एवं आवश्यक दवाई खायें!  प्रश्न मंच भी हुआ,सही उत्तर देने वालों के लिए तालीयां बजायी गयी।आयोजन में सुपरवाइजर लता यादव स्वास्थ्य कर्मचारीगण आशा सोनी, करुणा सोनकुंवर, हेमीन साहू, सारु पिस्दा, संजय ठाकुर, संजय यादव, रश्मि ठाकुर, आवंतिका, पल्लवी साहू, मेघा वर्मा, उपस्थित थे! 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read