सांसद भोजराज नाग जी NH 930 मे नव निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास आये दिनों मे लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर सड़क निर्माण कम्पनी की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

दिनेश नेताम 

गुजरा 

        बालोद जिले के आगमन पर क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग जी का ग्राम गुजरा के ग्रामीणों ने मुलाक़ात की और बीते दिनों ग्राम- गुजरा के युवाओ की लगातार NH 930 के  निर्माणाधीन टोलप्लाजा के आसपास दुर्घनाओं मे जान गवां चुके जिससे सांसद जी को अवगत कराया साथ ही साथ  ग्रामीणों  ने रोड निर्माण ठेकेदार पर आरोप लगाया कि सड़क निर्माण मे गड़बड़ी की गईं है जिसके चलते सड़क की हालत लंबे समय से खराब है जिसका मरम्मत कार्य कभी भी किया जाता है और कार्य के दौरान न तो कोई चेतावनी संकेत लगाए गए और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए, जिसके चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग दहशत में हैं। जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। जिस पर सांसद जी ने गहरा दुःख व्यक्त किया।


सांसद नाग जी ने कहा की इस विषय पर जिला कलेक्टर से चर्चा कर ठेकेदार पर और जिम्मेदार अधिकारी को तत्काल कार्य से हटा कर अन्यत्र भेजा जायेगा। और फिर भी सड़क की हालात नही सुधारी गईं तो मै स्वयं ग्रामीणों के साथ धरना पर बैठूंगा, सभी ग्रामीण जन मेरे परिवार है, और मेरे परिवार की क्षति मैं कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा। जितने भी दुर्घटना घटित हुए है उनके परिवार को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा की राशि दिलाई जाएगी। और मै सदा आप सभी के साथ खड़ा रहूंगा। इस अवसर पर विशेष रूप से ग्राम पंचायत गुजरा के सरपंच श्रीमती पार्वती मंडावी व जिला पंचायत बालोद की सदस्या सुश्री नीलिमा श्याम व पूर्व जनपद सदस्य कुसुमकसा संजय बैस, पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार जी, मोरदध्वज साहू (मोनू साहू ), भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता व गुजरा सोसायटी के अध्यक्ष श्री हितेश साहू जी व आदेश राणा के साथ पंचायत प्रतिनिधि व  गुजरा के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read