जगभान सिंह यादव, सहायक सचिव बने योग स्वास्थ्य निर्देशक

ग्राम पंचायत बमनावर एवं ईदौर (जनपद ईसागढ़, जिला अशोकनगर) में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत जगभान सिंह यादव ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऑनलाइन माध्यम से आयुष मंत्रालय, भारत सरकार (Ministry of AYUSH, Government of India) एवं योगा सर्टिफिकेट बोर्ड (Yoga Certification Board) द्वारा आयोजित योग स्वास्थ्य प्रशिक्षक (Yoga Wellness Instructor) की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह परीक्षा अत्यंत कठिन एवं उच्च स्तर की मानी जाती है।

इस उपलब्धि के साथ अब श्री यादव शासन द्वारा मान्यता प्राप्त योग स्वास्थ्य निर्देशक के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि जगभान सिंह यादव सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर उपाधि भी प्राप्त कर चुके हैं, जिससे उनकी सामाजिक क्षेत्र में विशेष पहचान भी बनी हुई है। उन्होंने अपने कार्य के साथ-साथ निरंतर अध्ययन एवं अभ्यास के माध्यम से यह सफलता प्राप्त की, जो युवाओं एवं समाज के लिए प्रेरणादायक है।


इस संबंध में जगभान सिंह यादव ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि प्रत्येक गांव, प्रत्येक व्यक्ति, शासकीय कार्यालयों एवं शासकीय चिकित्सालयों के साथ-साथ जेलों में बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक सुधार के लिए योग एवं ज्ञान के माध्यम से कार्य किया जाए, जिससे उनकी नकारात्मक मनोवृत्तियों में सकारात्मक परिवर्तन आ सके और वे एक बेहतर जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

उनका जीवन मंत्र है— “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” — अर्थात सभी स्वस्थ रहें, सभी उन्नति करें और प्रत्येक व्यक्ति सुखी एवं निरोगी जीवन जी सके।

उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस परीक्षा प्रमाण पत्र को हासिल करने के लिए जगभान सिंह यादव ने 20 किलो वजन घटाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read