ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम
स्थान कुसुमकसा
कुसुमकसा । कुसुमकसा रेलवे ब्रिज के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पायल कंपनी की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना लगभग 4 बजे की है। बस बालोद से दल्ली राजहरा की ओर आ रही थी, तभी कुसुमकसा रेलवे ब्रिज के
समीप चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और बस अनियंत्रित होकर ढलान की ओर नीचे जा उतरी।घटना के बाद बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। और यात्रियों को सुरक्षित निकल गए और अपनी सुविधा अनुसार अपने गंतव्य चले गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, बस की रफ्तार अधिक नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी।
.jpeg)

