दिनेश नेताम
अरमुरकसा
ग्राम पंचायत अरमूरकसा में दस लाख रूपये की लागत से बनने वाले पुलिया निर्माण का भूमिपूजन भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख के हाथों सम्पन्न हुआ इस अवसर पर जिला महामंत्री सौरभ लूनिया जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा जी सरपंच हलधर गोरे जी उपस्थित रहे सर्व प्रथम ग्रामीण जन सरपंच सहित जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ स्वागत कर ग्राम पंचायत से भूमिपूजन स्थल तक ले जाकर भूमिपूजन सर्वप्रथम पूजा अर्चना मिंटू महराज द्वारा कराया गया
सरपंच हलधर गोरे स्वागत भाषण में कहा कि हम ग्रामीण जनों का आज वर्षों पुराना मांग हमारे जनपद सदस्य मंजू संजय बैंस के अथक प्रयास से आज पूरा होने जा रहा है जिसे आज जिले के अध्यक्ष बड़े भैया चेमन देशमुख जी के हाथों भूमिपूजन हो रहा है जनपद सदस्य मंजू बैंस ने कहा कि सबसे पहले मैं देशमुख भैया को धन्यवाद देती हु कि ग्रामीणों जनों की समस्या को मैने जिलाध्यक्ष जी के पास रखा और बिना देरी करते हुए दस लाख रूपये की स्वीकृति मेरे जनपद क्षेत्र अरमूरकसा के लिए स्वीकृत कराए मै आपके आभारी के साथ आपका आशीर्वाद मेरे जनपद क्षेत्र में बना रहे ऐसा आशीर्वाद भी चाहती हु जिससे मैं अपने जनपद क्षेत्र का विकास कर सकू
कार्यक्रम के मुख्यातिथि चेमन देशमुख जी ने कहा कि वास्तव में आप लोगों ने जनपद सदस्य के रूप में हमारी बहन मंजू बैंस जी को नहीं बल्कि विकास को चुना है मै अपने आप को सौभाग्य शाली मानता हु माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से इस क्षेत्र में विकास करा पा रहा हु और मै ग्रामवासियों को आश्वस्त करता हु विकास की कोई कमी नहीं होगी आज पुलिया निर्माण का भूमिपूजन हुआ उसके लिए भी सरपंच पंच सहित पूरे ग्रामीण जनों को बधाई देता हु इस अवसर पर भाजपा नेता पुष्पजीत बैंस कमलकांत साहू युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन साहू अनुसूचित मोर्चा के पूरण कृपाल भाजपा के महामंत्री मितेंद्र वैष्णव प्रदेश झुग्गी झोपड़ों के संयोजक हितेश डोंगरे उप सरपंच ओमप्रकाश पंच लिखन राम गेंदी बाई मीणा बाई दुर्गा बाई निर्मला कृष्णकांत भुनेश्वरी चंद्रकली बम्लेश्वरी ग्राम कोटवार बलदेव दास सेवा राम नारायण कुलदीप लल्लू राम मेरिया बिसाहू राम निर्मलकार योगेश्वरी लता निर्मलकार हुमन जागृत राम लिडिया सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का आभार व्यक्त सचिव बीना टेकाम ने किया
.jpeg)
