अशोक नगर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर के सभी बूथों पर संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती मनाई गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस दौरान बूथ स्तर पर बाबा साहब के चित्र पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। एवं उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर भी बाबा साहब की जयंती मनाई जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अंबेडकर पार्क पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिला महामंत्री शीला जाटव नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष माधव राज यादव पूर्व जिला महामंत्री नंदलाल यादव जिला मंत्री सलिल त्रिपाठी धर्मेंद्र रघुवंशी सोनू रघुवंशी विष्णु शर्मा मुकेश पाल पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी नारायण सिंह यादव संजीव भारिल्ल इस्माइल खान दयाल दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
.jpeg)