दिनेश कुमार सेन
अशोकनगर
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मुंगावली की नवांकुर संस्था प्रियंका शेरसिंह अन्नदाता सुधार सेवा समिति गुपलिया सेक्टर क्रमांक 01 की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ढ़ेकन में बैठक कर जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ जिला समन्वयक श्री बद्रीप्रसाद चौहान जी द्वारा किया गया समन्वयक महोदय द्वारा जल गंगा संवर्धन के अभियान के बारे में सदस्यों को बताया गया कि कलश यात्रा , प्रभातफेरी , कुआं बावड़ी सफाई , हैंडपंप के पास सोखता गड्ढा आदि की जानकारी विस्तार से दी संस्था अध्यक्ष शेरसिंह यादव ने भी अपने विचार रखे इस अवसर पर समिति अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, समिति अध्यक्ष केशलोन महाराज सिंह लोधी , समिति सचिव नरेंद्र बैरागी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।