विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में रहेगी युवाओं की भूमिका: श्याम टेलर

दिनेश कुमार सैन 


अशोक नगर

        हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत युवाओं का देश है जहां 60 प्रतिशत से अधिक युवाओं की आबादी है, यह देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है,और हमारे प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने शनिवार को स्थानीय सरस्वती शिशु  मंदिर पठार के सभागार में आयोजित युवा सम्मेलन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया।


पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की कार्यकर्ता नींव होते हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी के काम में प्राणपण से जुटा रहता है। और इसी वजह से आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में पहचानी जाती है तथा केंद्र और राज्य में सतत रूप से सत्ता में रहकर देश की सेवा कर रही। इसके पूर्व नगर आगमन पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपा पूर्व जिला महामंत्री नंदलाल यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री रविंद्र लोधी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read