भगवान परशुराम जयंती के पावन पर्व पर आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में श्री हरि भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई है। इस दौरान नगर के परशुराम मंदिर पर सुबह के समय से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा पाठ का सिलसिला शुरू हुआ और समिति द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। जिसमे मातृशक्ति दुर्गा वहनों ने भी बड़ी संख्या मे रही
यह शोभायात्रा शहर की परशुराम धर्मशाला स्थित मंदिर से भगवान परशुराम जी महा आरती की गई और उसके बाद शोभा यात्रा शुरू हुई, जो नगेश्री चौराहा, अंबेडकर भवन, सुराना चौराहा, इंदिरा पार्क, गांधी पार्क होते हुए पुराने बाजार के रोड से वापस परशुराम धर्मशाला पहुंचे, जहां पर शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान भगवान परशुराम प्रतिमा रखकर, आकर्षक झांकी सजाई गई।
सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई इस शोभा यात्रा में अन्य सभी समाजो के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
शोभा यात्रा में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं मे इस शोभा यात्रा समारोह के दौरान खासा उत्साह देखा गया।
शोभा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जोर दार हर स्थानों पर स्वागत भी किया गया।
शोभायात्रा में इस बार एक विशेष महा आरती गांधी पार्क पर आयोजित की ।
जिसमें गंगा आरती के जैसा नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर 1008 प्रभुतानंद जी पीली कोठी चित्रकूट 1008 युवराज महंत रामचंद्र दास जी महाराज इस अवसर पर आचार्य यशवंत शास्त्री द्वारा 51 हजार रुपए सर्व ब्राह्मण धर्मशाला ट्रस्ट को दिए गए और प्रत्येक वर्ष 51000 देने की घोषणा की साथ में आचार्य रामेश्वर शास्त्री द्वारा भी उनकी माताजी के माध्यम से ₹11000 देने की घोषणा की गई प्रत्येक वर्ष ब्राह्मण सम्मेलन के लिए 5100 देने की घोषणा की
समिति द्वारा विवाह जोड़ों का भी आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण ट्रस्ट के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी सचिव राजेश जी शर्मा डॉ दीपक मिश्रा हरिओम जी शर्मा छैलाई हरिओम नायक रमेश खोपरा ओ पी शर्मा युवा अध्यक्ष बलराम वीरू बोहरे,वीरू संजीव बोहरे रामकुमार शर्मा दीपक शर्मा सुनील बोहरे वरिष्ठ समाजसेवी रमेश नायक नारायण प्रसाद शर्मा धर्मेंद्र चौधरी रविन्द्र भारद्वाज प्रमुख उपिस्थित रहे साथ मे कैप्टन हर्षित शर्मा पुत्र मंटू शैलेन्द्र शर्मा का भी सम्मान किया गया इस पर अखंड रघुवंशी समाज अध्यक्ष गंगा रघुवंसी समाज के नेतृत्व मे महिलाओं ने महा आरती भाग लिया उनका भी समाज द्वारा सम्मान किया गया प्रमुख लोगों ने कार्यक्रम का व्यवस्थापन किया शोभा यात्रा में आकर्षक झांकी एवं हजारों की संख्या में जनसमूह बाद सभी समाजों ने स्वागत किया और सभी समाजों के प्रमुख लोगों उपस्थित रहे सभी का आभार डॉ दीपक मिश्रा ने सर्व हिंदू समाज का आभार किया जिस प्रकार सभी ने स्वागत किया सम्मान किया भगवान की शोभायात्रा भाग लिया सभी का हृदय से कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हैं पत्रकारों का प्रशासन का सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय अत्याचार का विरोध किया था किसी समाज और व्यक्ति का नहीं इसलिए अधर्म के खिलाफ सभी समाजों को साथ रहना पड़ेगा और जो समाजो को तोड़ने का षड्यंत्र चल रहा है उसे सभी समाजों को सजग रहना पड़ेगा हम सबको एक होकर नेक होकर राष्ट्र की रक्षा करना होगी राष्ट्र प्रथम है तभी समाज होगी इसलिए आप सभी समाजों से अनुरोध है किसी प्रकार के सामाजिक बहकावे में ना जिस प्रकार से राष्ट्र विरोधी तत्व जो एक नकारात्मक विमर्श कर जा रहा है जिसके द्वारा समझो को बांटा जा रहा है उसे हमें सतर्क रहना होगा सभी समाजों का कोटि-कोटि हृदय से आभार नमन बंधन
