ईसागढ़ जनपद पंचायत में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन का हुआ आयोजन।

दिनेश कुमार सैन 

ईसागढ़ 

            जनपद पंचायत ईसागढ द्वारा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि शिवप्रताप सिंह रघुवंशी ,विशिष्ट अतिथि राव रंजीत सिंह यादव जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ईसागढ,जनपद उपाध्यक्ष श्याम कुमार यादव ,नगर परिषद ईसागढ उपाध्यक्ष गोविंद सोनी,जनपद सदस्य संतोष शर्मा,लखन सिंह रघुवंशी  जिला मंत्री,बीरेन्द्र सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष,हरगोविंद लोधी,घूमन सिंह आदिवासी पूर्व जिला सदस्य उपस्थित रहे,आयोजन में 47 जोड़े पंजीकृत हुए,सभी को जनप्रतिनिधियों ने उपहार भेंटकर वैवाहिक जीवन की मंगल कामनाएं प्रेषित की,अध्यक्षीय भाषण में राव रंजीत सिंह यादव ने जोड़ो को आशीर्वचन प्रदान करते हुए सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामना दी साथ ही भारतीय पुरातन संस्कृति अनुसार परिवार व समान की मर्यादा को लेकर स्वस्थ वातावरण निर्मित करने हेतु प्रेरित किया,नजर परिषद ईसागढ के उपाध्यक्ष गोविंद सोनी ने अपने उदबोधन में सामूहिक विवाह सम्मेलन को शासन की समाज हितेषी योजना बताया और इससे फिजूल खर्ची रूकने के साथ गरीब बेटियों को शासन के सहयोग से विवाह सहायता प्रदान करने के संबंध मे अवगत कराया,कार्यक्रम में नगर पालिका अशोकनगर से रामवीर सिंह धाकड उपस्थित हुए,मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए.पी. प्रजापति अतिथियों का स्वागत उद्बोधन व अतिथि परिचय दिया,पंचायत इंस्पेक्टर बाबूराम दोहरे ने अतिथियों का स्वागत किया,मंच संचालन सतपाल सिंह जाट एवं दयाशंकर शर्मा द्वारा किया गया,


जनपद पंचायत प्रतिनिधि राव रंजीत सिंह यादव एवं लखन सिंह रघुवंशी ने उपहार भेंट किए,अतिथियों का स्वागत कृष्णकुमार यादव ने भी किया किया,कार्यक्रम में शिक्षा,स्वास्थ्य,राजस्व,ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे,कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था श्री सिद्ध बाबा सौंघना सेवा प्रचार प्रसार समिति शंकरपुर विकासखंड ईसागढ़ सेक्टर क्रमांक 3 ढाकोनी सचिव दिनेश कुमार सेन एवं उनकी टीम द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय स्वच्छता हेतु जन अभियान परिषद के समाजकार्य की छात्राओं द्वारा शपथ दिलाई गई;। जिसमे मेंटर्स नारायण दास बैरागी संजीत कुमार प्रजापति आस्था रघुवंशी अंजली पाल उपस्थित रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read