शीतल जल प्याऊ घर का शुभारम्भ, पूर्व जनपद सदस्य के हाथों।

दिनेश नेताम 

 कुसुमकसा 

         राम जानकी सेवा समिति के द्वारा शीतल जल प्याऊ घर का शुभांरभ पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के हाथों शुभांरभ किया गया सर्व प्रथम प्याऊ घर का पूजा अर्चना कर आम लोगों के लिए प्याऊ घर का शुभांरभ किया गया राम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया कि हमारे समिति के साथी इस भीषण गर्मी को देखते हुए जगह जगह पर प्याऊ घर खोलने का निर्णय लिए थे जिसका हम शुभांरभ कर रहे है हमारे पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस जी द्वारा आज शुभांरभ हुआ हम जानवरों के लिए भी कई जगह कोटना लगाकर जानवरों के लिए भी हम व्यवस्था कर रहे है


इस अवसर पर संजय बैंस ने कहा कि वास्तव में मानव सेवा का दूसरा नाम ही राम जानकी सेवा समिति है हमारे क्षेत्र में सेवा के अनूठा पहल में राम जानकी के सभी साथी अपना सहभागिता निभाते है किसी बेटी की शादी में समस्या हो तो ये भाई बनकर पूरा सहयोग करते है किसी का इलाज कराना हो तो बेटा बनकर सहयोग करते है वास्तव में सभी राम जानकी के साथियों को हृदय से प्रणाम करता हु जो आज भीषण गर्मी के राहगीरों के लिए शीतल जल प्याऊ घर के शुभारम्भ में मुझे भी पुण्य लाभ लेने का अवसर मिला इस अवसर पर मनीष जैन गोविंद सिन्हा मोती कुचेरिया मनीष जेठवानी पंकज जेठवानी मनीष राजपूत राजा गुप्ता साहिल चंद्राकर पिंटू यादव शमशेर खान देवराज जैन मोनू गुप्ता रवि यादव दीपक यादव सहित पूरे सीमित के सदस्य उपस्थित रहे पानी केन के सफलाई करने वाले भाई विनोद ठाकुर जी के द्वारा केन की व्यवस्था किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read