अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बहादुरपुर उनि0 नीलम यादव द्वारा सूचना प्राप्त होने पर बिना डिग्री एवं बिना पंजीयन के इलाज करते एवं दवाइयाँ बेचते दो व्यक्ति गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.04.2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में पदस्थ डॉक्टर वाय. एस. तोमर द्वारा थाना बहादुरपुर में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि राय मैरिज गार्डन, कस्बा बहादुरपुर में मोहम्मद सलमान एवं मोहम्मद नदीम नामक दो व्यक्ति बिना किसी वैध डिग्री एवं पंजीयन के आमजन का इलाज कर रहे हैं तथा अंग्रेजी दवाइयाँ एवं आयुर्वेदिक पुड़िया वितरित कर रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना बहादुरपुर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 105/26 धारा 318(2), 319(2), 125 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी मोहम्मद नदीम खान एवं मोहम्मद सलमान खान को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी दवाइयाँ एवं आयुर्वेदिक पुड़िया जप्त की गई हैं। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के अवैध चिकित्सकीय गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे कृत्यों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
झोलाछाप डॉक्टरों पर पुलिस की गिरी गाज बिना डिग्री एवं बिना पंजीयन के इलाज करते एवं दवाइयाँ बेचते दो व्यक्ति गिरफ्तार
byNews 24 India
-
0
