ईसागढ़ में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन, कुशवाह मैरिज गार्डन ईसागढ़ में हुआ कार्यक्रम

ईसागढ़ -भारतीय जनता पार्टी जिला अशोकनगर द्वारा 10 अप्रैल 2026 को ईसागढ़ मंडल में एक दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कुशवाह मैरिज गार्डन, ईसागढ़ में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से सभी आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए हुई, जिससे पूरे आयोजन में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण बना रहा

प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, कार्यप्रणाली एवं आगामी रणनीतियों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे पंजीयन के साथ हुई, जिसके बाद विधिवत उद्घाटन किया गया


दूसरे सत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं पर पूर्व जिला महामंत्री श्री नंदलाल यादव जी ने विस्तार से जानकारी दी, जिसकी अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष श्री उमेश रघुवंशी जी ने की। इसके बाद कार्य विस्तार की रणनीति विषय पर प्रदेश सहसंयोजक (पिछड़ा वर्ग मोर्चा) श्री रविन्द्र लोधी जी ने अपने विचार रखे, वहीं इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रामनारायण अग्रवाल जी ने की

वैचारिक आधार विषय पर आयोजित सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मनोज शर्मा जी ने संगठन के वैचारिक पक्ष को विस्तार से समझाया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री धर्म सिंह पन्नू जी ने की। भोजन अवकाश के पश्चात भाजपा के इतिहास एवं विकास पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोकनगर श्री नीरज मांनोरिया जी ने प्रकाश डाला, जबकि इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भूपेन्द्र नारायण द्विवेदी जी ने की

सोशल मीडिया के उपयोग एवं सावधानियों पर जिला मंत्री श्री धर्मेन्द्र रघुवंशी जी ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नरेश रघुवंशी जी ने की। बूथ प्रबंधन एवं ‘मन की बात’ विषय पर जिला मंत्री श्री गोविन्द शिवहरे जी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उपाय बताए, वहीं इस सत्र की अध्यक्षता विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी जी ने की

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर पूर्व जिला महामंत्री श्री जितेन्द्र चौधरी जी ने विस्तार से जानकारी दी, जिसकी अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष श्री लखन सोनी जी ने की। अंत में समापन सत्र आयोजित हुआ, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read