ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम
स्थान -कुसुमकसा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की शताब्दी वर्ष (100 पूर्ण) के उपलक्ष्य में 25 दिसंबर को कुसुमकसा नगर में एक विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। हाल ही में फारेस्ट नाका के आगे भागवत कथा स्थल परिसर में इस कार्यक्रम के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जहां यह निर्णय लिया गया कि यह कार्यक्रम गुरुवार, 25 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। नगर में एक भव्य जुलूस निकाला जाएगा। शोभायात्रा के बाद, फारेस्ट नाका के आगे
भागवत कथा स्थल बड़ा मंच तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती से होगा। इस कार्यक्रम में विख्यात संतों को व सामाजिक भाइयो को आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे हिंदू धर्म के संबंध में वक्तव्य देंगे। इस कार्यक्रम में एक लघु नाटक और भक्ति गीत समूह की प्रस्तुति भी होगी। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को इन 100 वर्षों में जिन कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा है, उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी, साथ ही आरएसएस की स्थापना में इसके संस्थापकों को जिन परेशानियों का सामना करना पड़ा, उनके बारे में भी बताया जाएगा। बैठक समाप्त होने के बाद उपस्थित लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। कुसुमकसा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank
.jpeg)
.jpeg)
