अमन यादव भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश में खेल एवं कला सह-प्रमुख नियुक्त

 ब्यूरो समाचार - दिनेश कुमार नेताम  

स्थान - दल्ली राजहरा 

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा ने प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस नई टीम में बालोद जिला दल्ली राजहरा चिखलाकसा निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं युवा नेतृत्वकर्ता अमन यादव को प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।




अपनी नियुक्ति पर अमन यादव ने प्रदेश भाजपा एवं भाजपा युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदेश के खिलाड़ियों तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा तथा छत्तीसगढ़ में खेल एवं कला के क्षेत्र में एक सकारात्मक एवं प्रोत्साहनकारी वातावरण निर्मित किया जाएगा, जिससे प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर सकें।

उल्लेखनीय है कि अमन यादव पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ में प्रदेश पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में भी प्रदेश सह-मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्होंने पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ मिलकर खिलाड़ियों के अधिकारों के लिए सड़क पर उतरकर लंबी लड़ाई लड़ी थी। साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों में भी उनकी सक्रिय और प्रभावी भूमिका रही है।



अमन यादव की इस नियुक्ति पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन के कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश के खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read