किसानों को सोसायटी के माध्यम से ऑफलाइन टोकन देने की मांग - छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा

 ब्यूरो समाचार - दिनेश कुमार नेताम  

स्थान - भानपुरी

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष मेघदास वैष्णव भानपुरी सोसायटी पहुंचकर किसानों के साथ उनकी समस्याएं एवं विस्तृत चर्चा किए। धान बिक्री में ऑनलाईन-ऑफलाईन टोकन रकबा कटौती एवं सर्वर डाउन जैसे समस्याओं से किसान टोकन के लिए सोसायटी के चक्कर लगाकर परेशान है। श्री वैष्णव ने पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बकाया किसानों की चौथी किस्त की राशि एवं केन्द्र द्वारा बढ़ाए गए दर की भुगतान किया जाये एवं रकबा में सुधार कर किसानों को लाभ पहुंचाया जाये। शासन के द्वारा निर्धारित मापदण्ड की प्रतिपालन कर किसानो के हित में कार्य करें किसी प्रकार के किसानों को धान बिक्री में परेशान ना किया जाये। सोसायटी से धान का उठाव एवं धान खरीदी की मात्रा (क्विंटल) को बढ़ाया जाये जिससे किसानों को धान बिक्री में तेजी आ सके तथा किसानों को लाभ हो सके। श्री वैष्णव ने कहा कि किसानों को धान बिक्री का टोकन सोसायटी में देने की मांग शासन से की है। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक लाल ठाकुर ने धान बेचने में किसानों को आ रही परेशानियों का जायज लिया और किसानो से चर्चा कर उनकी समस्याओं को शासन प्रशासन के सामने रख कर कहा कि सीमांत किसानो को धान में सवार्धिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्युकी छोटे किसानों को बहुत कम  क्विंटल धान बेचने के लिए भी बहुत लंबा समय इंतज़ार करना पड़ रहा है, जिससे किसानों का धान सुख रहा है, श्री ठाकुर का मानना है कि किसानो को ऑफलाइन टोकन का व्यवस्था करना चाहिए जिससे कम धान बेचने वालो का धान खरीदी जल्दी हो सके और बड़े किसानो और छोटे किसानों दोनों का बराबर मात्रा में धान बेच सके जिससे दोनों किसान संतुष्ट हो सके,  ऑनलाइन में भी अभी एक महीने का टोकन भरा हुआ दिखाई दे रहा अगर किसान एक एक महीना धान रखकर अपनी बारी का इंतजार करेंगे तो धान कि स्थिति क्या होगी, इन सारी समस्याओं के कारण किसान इधर उधर भटक रहे है, कभी ऑनलाइन का चक्कर तो कभी मंडी समितियों के चक्कर की टोकन ऑफलाइन कट जाए और धान की जैसे तैसे बिक्री हो जाए किसानो को कहीं कहीं सर्वर डाउन की परेशानी तो कहीं रकबा की कटौती जैसे समस्याएं दिख रही छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने शासन प्रशासन से मंडी समितियों में ऑफलाइन टोकन कि व्यवस्था की मांग कर किसानो को राहत देने की बात कही ।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read