धर्मांतरित हिंदुओं के मृत्यु के बाद गांव में नहीं मिल रहा अंतिम संस्कार के लिए जमीन

 ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम 6261807595 


स्थान -बालोद 

बालोद जिला में हिंदू समाज लामबंद हो रहा,विहिप की बड़ी भूमिका

 जिले के अंदर समय समय पर अवैध प्रार्थना सभाओं का संचालन व हिंदू संगठनों के विरोध पर कार्यवाही कोई नई बात नहीं है। बालोद जिला के 5 विकासखंडों के कई गांवों में ईसाई मिशनरियों के द्वारा उनके अनुयायि पादरी या पास्टर जाकर ऐसे कार्यों को अंजाम देते रहे हैं। 


वहीं प्रशासन के द्वारा गैर कानूनी धर्म विरोधी कार्य करने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्यवाही जारी हैं। 

गुण्डरदेही,बालोद,अर्जुन्दा,डौंडी,गुरूर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बड़ी कार्यवाही की गई थी,कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई वहीं कुछ को जेल भी जाना पड़ा था जिससे कुछ स्थानों पर अवैध प्रार्थना सभा का संचालन पर रोक लगा था।

 लेकिन जिले के कुछ प्रमुख स्थानों पर अभी भी इस प्रकार की गतिविधि चालू है। जिनमें बालोद शहर, दल्ली राजहरा प्रमुख नगर केंद्र भी हिंदू संगठनों के निशाने पर बने हुए हैं। 

जिले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संगठन के गठन बाद इन 4 वर्षों में जिले में तेजी से हिंदुत्व को मजबूत करने लव जिहाद, धर्मांतरण व गौ तस्करी के क्षेत्र में तेजी से आमजन के बीच जागरण का काम किया गया लोगों से बातचीत कर ऐसे कार्यों से बचने व रोकने की बात कही गई यही बड़ा कारण सामने आ रहा है। की आज हिंदू धर्म समाज को छोड़कर जाने वाले हिंदू धर्मांतरित व्यक्ति या परिवार को मौत के बाद भी दो गज जमीन नहीं मिल रहा है। 

 बालोद जिले में पूर्व के मामले सनौद,हीरापुर व कल गुरूर ब्लाक के जेवरतला में ग्रामवासियों ने भी गांव के एक धर्मांतरित हिंदू की मौत होने पर अंतिम संस्कार गांव में करने को लेकर मना कर दिया इसके लिए पूरा गांव एकमत दिखाई दिया ।

  बालोद जिला में बढ़ते धर्मांतरण के विरोध व प्राशासनिक कार्यवाही से जरूर कुछ इस प्रकार के कार्यों में शामिल लोगों में कानून का डर बना है। 

लेकिन जिस प्रकार जिले के अलग अलग क्षेत्रों में हिंदू समाज के लोगों के जागरण से सामुहिक निर्णय से धर्म बदलने वाले लोगों का विरोध सामने आ रहा है। वह एक नए बदलाव की शुरुवात जिले में होते दिख रहा है। 

पूर्व के मामलों की बात करे तो जिन जिन मामलों पर कार्यवाही हुई उनमें सर्व समाज के कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनमें कुछ जाती वर्ग के लोग प्रमुख रूप से शामिल दिखाई देते है। 

 लेकिन जहा एक और जातीवर्ग आधारित राजनीति का प्रचलन बड़ा है। उसके बाद भी गांव स्तर पर सभी जातीवर्ग समाज के द्वारा धर्मांतरित ईसाइयों का बड़े स्तर पर विरोध में उतरना एक बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है। 



समाज के लोगों में हिंदू धर्म को लेकर बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आज जिले के अंदर कई गांवों में धर्मांतरण करने वालों, कराने वालों का विरोध बड़े स्तर पर हो रहा है। लोग आज हिंदू समाज को बांटने,प्रलोभन व लालच आधारित धर्मांतरण को रोकने खुलकर सामने आ रहे है। यह हिंदुत्व को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है- बलराम गुप्ता जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला 


किसी न किसी कारण से हिंदू धर्म से अलग होकर ईसाई धर्म अपनाने वाले अपने को ईसाई का अनुयाई ,विश्वासी कहने वाले लोगों को भी समझ आ रहा है कि सनातन धर्म से बड़ा कोई दूसरा धर्म नहीं है। आज बड़ी संख्या में ऐसे भटके हुए लोग आज हिंदू धर्म में वापस आ रहे हैं- पोषण बनपेला जिला मंत्री विहिप बालोद।


संगठन लगातार इस प्रकार के मामलों को लेकर जिले स्तर पर जागरण का काम कर रही है। संगठन की महिला बहनों का भी साथ मिल रहा है। वो भी हिंदुत्व के मामले पर सामने आकर काम रही है। श्रीमती सत्या साहू जिला संयोजिका मातृशक्ति संगठन बालोद।


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read