आदिवासी विकासखंड का बड़ा ग्राम पंचायत कुसुमकसा में नौनिहालों के दो आंगनबाड़ी केंद्र का भवन

 ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम 6261807595 

स्थान - कुसुमकसा 

आदिवासी विकासखंड का बड़ा ग्राम पंचायत कुसुमकसा में नौनिहालों के दो आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर होने से विगत वर्षो से दूसरे जगह संचालित हो रहा है  आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03  विगत आठ सालों से अटल समरसता भवन के एक कमरे में संचालित हो रहा है , तो उक्त आंगनबाड़ी का नवीन भवन निर्माण कार्य विगत तीन वर्षो से चल रहा है जो आज पर्यंत पूर्ण नहीं हो पाया है  जिससे लगता है की जनपद पंचायत डोंडी व महिला बाल विकास विभाग के आला अधिकारी  उक्त भवन के निर्माण कार्य के पूर्ण होने के प्रति गंभीर नहीं है 



 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित कमरे  में शौचालय विहीन व कमरे की कमी से बच्चो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है  आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 का नवीन आंगनबाड़ी भवन  के स्वीकृति के लगभग तीन वर्ष बाद भी  आंगनबाड़ी भवन निर्माण आला अधिकारियों  के उदासीनता के चलते आज पर्यंत अपूर्ण   है,




अटल समरसता भवन के कमरे में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में 16 बच्चे आते है , साथ ही गर्भवती व धात्री महिला और कुपोषित बच्चों का भी आना जाना लगा रहता है बच्चो के लिए  शौचालय ना होने से  वे खुले में ही लघुशंका करते है ,बरसात के दिनों में बच्चो को लघुशंका  के लिए खुले में बाहर जाने में भीगने का भय बना रहता है , उक्त भवन के पीछे ही छुईया तालाब है जिसमे बरसात के दिनों में पानी भरा रहता है   ,भवन में बाउंड्रीवाल नही होने से खतरा बना रहता है की बच्चे तालाब की ओर ना जाए ,

बच्चो के अध्ययन करने व  नाश्ता _भोजन करने का एक ही छोटा सा कमरा है ,बच्चो के नाश्ता _भोजन करने के बाद उन्हें कमरे से बाहर खुले में लाते है तब कमरे की सफाई करने के बाद उनको वापस कमरे में लाते है ,

अगस्त 2018में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 का भवन जर्जर होने से अटल समरसता भवन में अस्थाई  

संचालन के लिए लगाया था की नवीन आंगनबाड़ी भवन बन जाएगा ,उक्त आंगनबाड़ी का नवीन भवन निर्माण हेतु महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत  2023 में कार्य स्वीकृत हुआ था 



 निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के कार्य स्थल पर लगे सूचना पटल में जानकारी के अनुसार  8.15 लाख रुपयों की प्रशासकीय स्वीकृति राशि का उल्लेख  है ,कार्य का आकार / छेत्रफल/लंबाई व चौड़ाई की जगह रिक्त है ,कार्य प्रारंभकी तिथि  ,तकनीकी स्वीकृति 8.15 लाख जिसमे (महिला बाल विकास विभाग (1.45लाख) ,जिला खनिज न्यास( 0.85लाख),15वे वित्त(0.85लाख),मनरेगा लागत राशि 5.00लाख जिसमे (मजदूरी 1.00लाख ,सामग्री 4.00 लाख ) का उल्लेख है 


आंगनबाड़ी भवन निर्माण प्रारंभ होने से कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण समय समय पर कार्य करा रहे ठेकेदार के आदमी को समझाईस देते रहे किंतु ठेकेदार अपने हिसाब से ही निर्माण कार्य कछुआ गति से करा रहा है ग्रामीणों ने बताया की उक्त भवन के कालम और बीम बांधने के समय भी अनियमितता बरती गई थी जिसे ग्रामीणों तुड़वाकर ठीक करवाया था ,भवन का निर्माण शासकीय मापदंड के अनुरूप नहीं होने की बात ग्रामीण कह रहे है  


मिली जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 के नवीन आंगनबाड़ी भवन स्वीकृति के साथ ग्राम चिपरा, जुनवानी सहित अन्य ग्रामों में भी नवीन आंगनबाड़ी भवन स्वीकृति मिली थी ,उन ग्रामों में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण होकर लगभग एक वर्ष से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा है किंतु बड़ा ग्राम पंचायत कुसुमकसा आज पर्यंत भवन निर्माण पूर्ण नहीं हो पाया है 


ग्राम पंचायत कुसुमकसा के गुण्डराटोला में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक  का भवन जर्जर होने से तीन साल से अधिक समय से किराए के मकान में तो अब  कलामंच के छोटे से कमरे में संचालित हो रहा है ,उक्त आंगनबाड़ी में 13 बच्चे आते है  ,संचालित कमरे में  ही गरम नाश्ता भी गैस चूल्हा में बनाया जाता है ,  शौचालय की सुविधा ना होने से बच्चे  खुले में ही लघुशंका करते है  ग्रामीणों ने बताया की भवन जर्जर होने की स्थिति को देखते हुए शासन प्रशासन से उक्त भवन का संधारण या नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मांग करते आ रहे है किंतु हमारी मांगों का आज तक समाधान नहीं हो पाया,तीन वर्ष से भवन जर्जर होने के कारण किराए के मकान में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा था अभी अगस्त माह से  कलामंच  के कमरे में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहा है 


T


अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने कहा की जनपद पंचायत डोंडी व महिला बाल विकास के अधिकारियों के आंगनबाड़ी  केंद्र के भवन निर्माण कार्य की समीक्षा नही करने का नतीजा है की आज तक निर्माण कार्य पूर्ण नही हो पाया है ,शासन द्वारा स्वीकृत कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश का माखौल उड़ाकर नौनिहालों को नए भवन से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित कर रहे है ,शासन प्रशासन से   निर्माणाधीन भवन निर्माण कार्य को जल्द  पूर्ण कराने व गुंडराटोला  में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति जल्द करने की  मांग  की है 



 कृतेश मार्गिया परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग डोंडी - 2 ने बताया की आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 के निर्माणाधीन भवन को जल्द पूर्ण करने जनपद पंचायत डोंडी को पूर्व में पत्र भेजा गया है व गुण्डराटोला के जर्जर आंगनबाड़ी भवन को डिस्मेंटल करने का आदेश आया है ,नवीन भवन हेतु प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read