ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम
स्थान - साल्हे- 2
डौंडी विकासखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र प्राथमिक शाला ग्राम साल्हे २ जिला शिशा अधिकारी के आदेश की जानकारी मिलते ही जनपद सदस्य तुलेश्वर हिचामे ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी से दूरभाष में चर्चा कर अवगत कराया गया। जिसके अनुसार प्रधान पाठक सरजू ठाकुर को साल्हे २ पदस्त किया गया है जो कि पूर्व में ग्राम चिपरा के शाला मे अध्यापन समय मे 24/06/25 को कार्यवधि में मंदिरा करते पाये जाने पर उनको निलंबित किया गया था। जिसे उनके द्वारा क्षमा याचना करने पर अधिकारियो द्वारा बहाल करते हुए प्राथमिक शाला साल्हे 2, में पदस्थ किया है एवं सोशल मीडिया व प्रिंट मिडिया में शराबी गुरुजी के नाम से चर्चित होने का उपरांत स्कूल के बच्चो क्या ज्ञान प्राप्त करेंगे। इस प्रकार जिसका पालक गण व ग्रामीण जनप्रतिनिधि विरोध कर रहे हैं सरजू ठाकुर प्रधान पाठक को नहीं हटाने पर ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि आंदोलन के बाध्य होगे जिसके संपूर्ण जवाबदारी शिक्षा विभाग की होगी !
