ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम 6261807595
स्थान - दल्ली राजहंरा
लौह नगरी दल्ली राजहरा, कुसुमकसा,गुजरा, खलारी, डौण्डी, घोठिया व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा समितियों ने आकर्षक पंडाल व मंदिर देवालयो मे साज सजावट की तैयारियां अंतिम चरण पर है।नवरात्रि का पावन पर्व नजदीक आते ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल गहराने लगा है। 22 सितम्बर से मां दुर्गा के जयघोष और भजनों की गूंज हर ओर सुनाई देगी। इसको लेकर शहर से लेकर गांव तक तैयारियां जोरों पर हैं।
स्थानीय मूर्तिकार द्वारा माता रानी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। रंगों और शिल्प से सजी ये प्रतिमाएं भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनने को तैयार हैं। इस बार प्रतिमाओं में परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।दूसरी ओर, विभिन्न समितियों द्वारा दुर्गा उत्सव, गरबा उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी जोरों पर हैं। बाजारों में पूजा सामग्री, चुनरी, नारियल और सजावटी सामानों की खरीदी शुरू हो चुकी है। पंडालों में आकर्षक सजावट और रोशनी का काम तेजी से चल रहा है।
श्रद्धालु उत्साहपूर्वक 22 सितम्बर का इंतजार कर रहे हैं, जब शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ नवरात्रि का शुभारंभ होगा और पूरे क्षेत्र में मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का उल्लास छा जाएगा।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


