संवाददाता- दिनेश कुमार नेताम, बालोद
लेकिन हाई टेंशन तार बहुत नीचे होने से वहा पर टेंट नहीं लग पाता था l सामाजिक आयोजन में लोगों को दुर्घटना की भी आशंका रहती थी l इस कबीर भवन पर हाइटेंशन तार ग्रहण की तरह था l इनकी फरियाद सुनने वाला भी कोई नहीं था l
फिर कबीर आश्रम के लोग क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य जो लोगों की मदद के अलावा क्षेत्र की समस्या का निराकरण करने के लिए सदैव तत्पर रहते है l संजय बैंस से संपर्क किया l उन्होंने कबीर पंथियों की सारी बात ध्यान से सुनकर उन लोगों को आश्वासन दिया और विभागीय अधिकारियों से मिलकर हाइटेंशन तार हटाने की मुहिम प्रारंभ किए l हाइटेंशन तार जो वर्षों से नहीं हट पा रहा था महज मात्र दो महीने में ही संजय बैंस के सार्थक प्रयास से हाइटेंशन तार हटाने के लिए विद्युत विभाग के सहयोग से हटाया गया l जिससे ग्रामीण जन और कबीर पंथी बहुत हर्षित हुए और ग्राम पंचायत बिटाल सरपंच पंच ग्राम पटेल और कबीर पंथियों द्वारा कबीर आश्रम में हाइटेंशन तार के हटने से हर्षित होकर लोकप्रिय जनप्रतिनिधि संजय बैंस का अभिनंदन समारोह आयोजित कर शाल और श्रीफल से कबीर पंथियों के द्वारा सम्मान समारोह रखा गया l
इस आयोजन में जनपद सदस्य झमित बाई सरपंच पवन बाई चुरेंद्र पूर्व जनपद सदस्य ललिता पोरते राम जानकी के अध्यक्ष गौरी शंकर साहू युवा नेता पुष्पजीत बैंस गोविंद सिन्हा जी उपस्थित रहे l
अतिथियों के द्वारा कबीर साहेब की पूजा अर्चना एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l
ग्रामीण अध्यक्ष टी यस गौर
ने कहा की हमारे आराध्य कबीर साहेब के भवन में वर्षों से हाईटेंशन तार की समस्या थी l जिसके लिए हम लोगों ने कई बार विभाग के चक्कर लगाए नेताओं और विधायकों को भी आवेदन दिये लेकिन हमारे समस्या का निराकरण नहीं हो पाया था हम लोग मायूस थे कई कार्यक्रम हम लोग यहां पर करवाते थे कुछ दिन पहले हम लोगों ने समस्या को लेकर संजय भैया जी से मिले l उन्होंने हम लोगों को आश्वासन दिया था आज उन्होंने जो कहा वह कर दिखाया l हम लोग प्योर समाज और गांव की ओर से संजय भैया के बहुत आभार व्यक्त करते हैं l उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं l उन्होंने हमारी बरसों पुराने समस्या का मात्र कुछ दिनों में निराकरण कर दिया l
अपने उद्बोधन में संजय बैस ( पूर्व जनपद सदस्य ) ने कहा की जनप्रतिनिधि होने के कारण मेरा कर्तव्य है कि जनता के समस्याओं का निराकरण करना ग्राम वासियों ने अपनी समस्या मेरे पास लाकर रखे थे l उन्होंने बताया की हम लोगों ने हाइटेंशन तार को हटाने के लिए कई बार प्रयास किए ,लेकिन हमारा समस्या का निराकरण नहीं हो पाया था l उन्होंने मेरे पास आये मैने इसकी बात विद्युत विभाग में रखा l उन्होंने मदद के लिए तैयार हुऎ और आप लोगों की मांग पुरी हुई l
मेरा मनाना है की कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती बस मन से सहयोग करने की भावना होनी चाहिए l मैं अपने आप को धन्यवाद का पात्र मानता हूं कि मुझे इसी बहाने आप लोगों का सेवा करने का अवसर तो मिला l
कबीर दास साहेब लोगों को जाग्रत करने का काम करते थे l तुम्हें जात -पात , भेद-भाव आडंबर सब को छोड़कर वस्तविकता में जीवन जीने के लिए प्रेरित करते थे l लोगों के बीच प्रेम सद्भावना बढ़ाना चाहते थे l
एक दोहा है उनका जो आज भी मेरे मन मे बसा है
*जातपात को छोड़ दे*
*सब लोग राम के दास*
*हो एक जनु सब की होय*
*मिली बने सब मास*
जाति पाती वीभिन्न समुदाय को छोड़कर सब लोग राम के दास हैं सभी का अराध्य ईश्वर एक ही है l जब सभी लोग एक बन जाएंगे तो सब का कल्याण होगा l आपके ग्राम बिटाल का विकास होगा l हमारा देश का भी विकास होगा l बस आप लोगों से मैं इतना आशा रखता हूं जब भी कोई समस्या हो आप मेरे पास आइये मैं समाधान करने का पूरा प्रयास करूंगा l मैं आपके सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा l
इस अवसर पर कबीर सीमित के अध्यक्ष परमेश्वर करबगिया उपाध्यक्ष भुवन दास मानिकपुरी सचिव ओमप्रकाश साहू सहसचिव शीतल साहू ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष टी एस गौर ग्राम पटेल हरकू राम साहू ग्रामीण प्रमुख पूरण साहू हनुमान साहू घनश्याम साहू भीखम कोठारी डाक्टर अश्वनी साहू देवल मार्गिया परदेशी कोठारी सतवंतिन गोटा गोदावरी साहू पंकज साहू लोमन साहू घासनीन साहू नरहर दास मानिकपुरी जी के साथ गांव के गणमान्य जन उपस्थित रहे l
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


