संवाददाता -सोमनाथ सोनवानी,दल्लीराजहरा
राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण संबंधी जानकारी आवेदकों एवं आम नागरिकों को देने हेतु सुशासन तिहार के तृतीय चरण एवं अंतिम चरण के अंतर्गत बालोद जिले के दल्ली राजहरा के हाई स्कूल क्रमांक 2 मे समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद मा. भोजराज नाग, व विशिष्ट अतिथि बालोद जिला भाजपा के अध्यक्ष चेमन
देशमुख, नगरपालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण साहू जी व वार्ड पार्षद गण उपस्थित रहे, सुशासन तिहार के समाधान शिविर मे पहुंचे नागरिक गणों का परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरण की गई व आयुष विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम मे नगर पालिका अंतर्गत क्षेत्र के नागरिक लाभान्वित हुए। ज़िला आयुष अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन मे आयुष विभाग का स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमे 42 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरण किया गया।जिला आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी बालोद - डॉ राजेश कुमार झारिया जी के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सक- डॉ अमित द्विवेदी, डॉ कामना पाठक, शीतल चुरेंद्र, हेमलता साहू (फार्मासिस्ट) आदि ने इस अवसर पर सहयोग प्रदान किया।जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन नगर पालिका दल्ली राजहरा में 23मई दिन शुक्रवार को समाधान शिविर सम्पन्न हुआ ।इस अवसर पर नगर के समस्त वार्ड पार्षद व अधिक संख्या मे नागरिक जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


