डौण्डी नगर व्यापारी संघ ने निकला तिरंगा यात्रा।

संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद 

नगर पंचायत डौडी में देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश लेकर शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर मे भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और साहस की जीत के लिए पूरा हिंदुस्तान खुशियों और सेना का सम्मान व आभार माना रहा है, भला डौण्डी नगर कैसे अछूता रह सकता है, डौडी नगर के व्यापारिक संघ नगर वासियों के साथ एकता का परिचय देते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जो दुर्गा चौक से प्रारंभ होकर बस स्टैंड बाजार चौक और नगर के प्रमुख स्थानों से गुजरते हुए लोगों को राष्ट्रभक्ती देश प्रेम का संदेश दिया, इस अवसर पर संगीतमय रैली में देशभक्ति धुनो पर थिरकते झूमते नगर वासियों के दिल में देशभक्ति का जज्बा जागा दिया। इस तिरंगा यात्रा में स्वस्फूर्त लोग शामिल हुए, व्यापारी संघ के इस आयोजन में नगर के युवा छात्र-छात्राएं वरिष्ठ जन इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लेकर देश के प्रति सम्मान प्रकट किया व लोगों में सामाजिक सदभाव की झलक देखने को मिली। समस्त व्यापारी संघ ने डौण्डी नगर वासियों का इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी व्यापारी संघ के समीर धुर्वा जी ने दी।


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493

👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:

     👇   

Google pay Phone pay Paytm 
Shubh Paik


Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read