ग्रामीणों ने कि शिक्षकों को हटाने की मांग।

 संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद 

बालोद जिले के एकमात्र आदिवासी विकासखंड डौडी जहां आदिवासी बहुल्यता के कारण आदिवासियों के लिए आरक्षित है इस विकासखंड के कई विभागों के संस्था प्रमुखो के रायपुर, दुर्ग धमतरी भिलाई से आना-जाना करते आ रहे हैं जो ग्रामीणों से छुपी नहीं है। वही ग्राम पथरा टोला के शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठिका का भी आने जाने व नियमित रूप से शाला नहीं आने की शिकायत पर विगत दिनों जांच की गई थी जिसमें जांच अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओं से अभिमत ना लेकर जांच करता द्वारा लीपापोती की बात सामने आई थी। जिस पर ग्रामीण जन असंतुष्ट होकर पुनः सुशासन तिहार मे ग्रामीणों ने प्रधानपाठीका व इसी स्कूल की एक सहायक शिक्षक जो शैक्षिक कार्य अवधि पर मोबाइल में व्यस्त रहने की शिकायत सुशासन तिहार के अंतर्गत की गई थी, जिसकी जांच के संबंध में जांच के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी 24 मई दिन शनिवार को शासकीय नेहरू हाई स्कूल चंदेनी भाठा के प्राचार्य रानाडे जी पहुंचे थे जिन्होंने ग्रामीणों की शिकायत के प्रमुख बिंदु पर चर्चा कर जानकारी ली, जिसमें ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच विमल कोमा वर्तमान सरपंच सुनीता रावटे,ग्राम कोटवार गोविंद 

दास,जगन्नाथ पिसदा, बुधारु नायक पंच, रीना कोठारी पंच, श्रवण धनकर, कमल किशोर रावटे व उपस्थित ग्रामीणो से लिखित में अभिमत लिया गया। और शाला स्टाफ से अलग से अभीमत लिया गया।जिसमें उपस्थित पंचायत प्रमुख और ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखते हुए जांच अधिकारी से कहा कि एक और शासन स्कूलों को बंद करने जा रही है वहीं दूसरी ओर सुचारू रूप से चल रही स्कूल में शिक्षकों के रवैया से परेशान होना नहीं चाहते,हमें बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए ऐसे शिक्षकों को हमारे गांव की शाला से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए व योग्य व स्थानीय शिक्षकों की पदस्थापना की जाए इस मांग पर अपनी बात रखी है,शिक्षा सत्र आरंभ होने से पहले हमारे ग्राम की स्कूल की समस्या हल होने चाहिए। सूक्ष्मता से जांच की जाए तो डौडी ब्लॉक की कई कर्मचारी ऐसे है जो प्रतिदिन बाहर से आना-जाना करते हैं, और आदिवासी अंचल के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, शासन को अँधेरे मे रख कर गृह भत्ता हजम कर रहे है, एक और छत्तीसगढ़ मे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार शिक्षा में गुणवत्ता लाने की बात कह रहे हैं, और शिक्षा विभाग के ऐसे कर्मचारी इसका मजाक उड़ाने में लगे हुए हैं, ऐसे कर्मचारियों के ऊपर कड़ी व सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक ओर पूरे प्रदेश में आए दिन बी एड, डी एड प्रशिक्षित व शिक्षक पात्रता परीक्षा पास किए युवा बेरोजगार धरना, रैली,हड़ताल करते हुए नजर आ रहे हैं वही यह मोटी तनख्वाह पाने वाले कर्मचारी गण नियमों की धज्जिया उडाने मे मस्त हैं, अब देखना यह है की सरकार, प्रशासन इस ओर क्या कदम उठाती है। 

विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik

Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read