संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, बालोद
ग्राम कुसुमकसा के हनुमान मंदिर परिसर में देश की सुरक्षा के लिए सर्व समाज के द्वारा विशेष हवन पूजन किया गया।महिलाओं ने एक स्वर में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के लिए प्रार्थना की,हनुमान मंदिर हाई स्कूल परिसर में यज्ञ हवन का कार्यक्रम किया गया जिसमें वीर सैनिकों के मनोबल हेतु विशेष आहुति डाली गयी व भगवान से प्रार्थना एवं देश की सुरक्षा हेतु नमन किया,बारहवीं शताब्दी से लेकर अब तक, फिर भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास के बारे में चर्चा करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। भारतीय सेना का इतिहास विशिष्ट, उच्च स्तर का और गौरवशाली रहा है। भारतीय सेना की शौर्य गाथाएं किसी भी भारतीय का सीना गर्व से भर देती है। भारतीय सैनिकों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान की गाथाएं सदियों से गाई जाती रही हैं। यह गाथाएं इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। शौर्य और साहस के अलावा भारतीय सेना सैन्य धर्म और चरित्रगत आचरण के लिए भी जानी जाती है।चाहे वह पृथ्वीराज चौहान, राजा पोरस, राणा सांगा, महाराणा प्रताप या शिवाजी के नेतृत्व में लड़ी हो अथवा प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सेना के झंडे तले या आजादी के उसने चीन व पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ा हो, भारतीय सेना का इतिहास सैन्य दृष्टिकोण से बेहतरीन और गौरवपूर्ण रहा है।इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा योगेंद्र सिन्हा, कमल कृष्ण कांत साहू व बड़ी सख्या मे महिलाओ व युवाओ ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

