नेशनल लोक अदालत शिविर दल्ली राजहरा में 626 आवेदन का हुआ निराकरण …

 संवाददाता -सोमनाथ सोनवानी 

जिले के दल्ली राजहरा में दिनांक 10 मई 2025 को दल्लीराजहरा न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 626 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती सोनी तिवारी तथा पीठासीन अधिकारी के रूप में अधिवक्ता इसराइल शाह और अधिवक्ता राकेश द्विवेदी उपस्थित थे। 

लोक अदालत में विभिन्न विभागों और स्थानीय बैंकों द्वारा प्रस्तुत मामलों में समरी केस, चेक बाउंस (एनआई एक्ट 138), आईपीसी के प्रकरण और प्री-लिटिगेशन मामले शामिल थे। इनमें आबकारी अधिनियम के तहत 36(च) और मोटर वाहन अधिनियम के तहत 616 प्रकरणों में कुल ₹1,64,000 की राशि वसूल की गई। चेक बाउंस के मामलों में ₹5,00,000 की राशि का समझौता हुआ, जबकि आईपीसी के दो प्रकरणों और बैंक एवं बीएसएनएल विभागों से संबंधित प्री-लिटिगेशन मामलों में ₹1,00,000 की राशि का राजीनामा किया गया। 

विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 

Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read