जिला स्तरीय समर कैंप का हुआ समापन।

 संवाददाता -दिनेश कुमार नेताम, ब्यूरो हेड छत्तीसगढ़  

जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग कांकेर द्वारा दूरस्तानचलों के विद्यार्थियों के बहुमुखी प्रतिभा के विकास के लिए 15 दिवसीय जिला स्तरीय समर कैंप का आयोजन किया गया था जिसका समापन किया गया समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत कांकेर के सदस्य देवलाल नरेटी जी थे कार्यक्रम की अध्यक्षता एस डी दास ने की तथा विशेष अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपी बढई,उपाध्यक्ष आनंद तेता,जनपद सदस्य सविता उइके, सोप सिंह आँचला खुटगांव सरपंच मुकेश नरेटी दुर्गकोंदल सरपंच शकुंतला नरेटी शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अशोक जैन, फूलसिंह मंडावी थे।

          कार्यक्रम की शुरुआत समर कैंप में सिखाए सदस्यों सरस्वती वंदना से की गई स्वागत गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवलाल नरेटी जी ने कहा की बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के कई तरीके है जिसमे जैसे 

बच्चों के लिए खेलने से उन्हें अपनी कल्पना, रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल विकसित करने का अवसर मिलता है. 

और पढ़ाई से -बच्चों के लिए किताबें पढ़ना उनकी भाषा, शब्दावली और उनकी कल्पना को विकसित करने में मदद करता है. 


एक दूसरे से संवाद के माध्यम से -बच्चों के साथ बात करना, उन्हें सवाल पूछना, और उनकी प्रतिक्रियाओं को सुनना उनकी भाषा और संचार कौशल को विकसित करने में मदद करता है. 

सृजनात्मक गतिविधियों में शामिल करना -

बच्चों को चित्र बनाना, संगीत बजाना,संगीत सुनना या अन्य रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करना बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ाने मे मदद देता है। समर कैंप 10 विधाओं योग, चित्रकला,क्राफ्ट,गायन, वादन, खेल, कबाड़ से जुगाड़,निबंध, लेखन, कहानी, स्पोकन इंग्लिश, बेसिक कंप्यूटर व शिक्षाप्रद फिल्मों जैसे विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया।

     प्रशिक्षण में बच्चों द्वारा बनाए गए हस्तकला की प्रदर्शनी भी लगाई गई विशेष आकर्षण मिट्टी के बनाए गए गमले, वाटर मटका,फूलदान थे। खंड शिक्षा अधिकारी एम पी कोसरे ने कहा पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों को सवार कर दुर्ग कुंडल को संस्कारधानी बनाना है समर कैंप की नोडल अधिकारी अंजनी मंडावी ने भी सभी बच्चों को स्किल डेवलपमेंट करने की बात कही, समर कैंप के समापन अवसर पर सभी शिक्षकों तथा सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य अजय नेताम संकुल समन्वयक शंकर नागवंशी, किशन विश्वकर्मा, योगेश मरकाम,ललित नरेटी, राजेश कुर्रे,हरीश नागराज, प्रतिमा शाह, बंगोमा रानी चक्रवर्ती, किरण मरकाम, वंदना पोटाई उपस्थित रहे 



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 


Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read