ऑपरेशन सिंदूर मे भारतीय सेना के ऐतिहासिक सफलता की गौरव गाथा के सम्मान मे भाजपा मंडल कुसुमकसा ने जनसेवा की भावना मे रक्तदान शिविर का किया आयोजन ।

 संवाददाता-दिनेश कुमार नेताम, बालोद 

ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के वीर जवानों ने पूरे भारत में बेटियों और बहनों के सम्मान और बहादुरी से रक्षा की है। यह एक ऐसी उपलब्धि जो पूरे देश को गौरव से भर देती है, भारतीय सेना शौर्य,साहस,और गौरव के सम्मान मे आभार जताने व जरूरतमंदो के लिए जन सेवा की भावना मे भाजपा मंडल कुसुमकसा व कुसुमकसा क्षेत्र के समस्त सरपंच के इस 

आयोजन मे डी. बी ग्रुप के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया था। जिसमे 170 रक्तवीरों ने स्वस्फुर्त रक्तदान कर इस आयोजन को भव्यता प्रदान किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारी भी हुए शामिल प्रमुख रूप से कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय भोजराज नाग जी, नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष कुंती देवांगन, उपाध्यक्ष राजू लाल रावटे, कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा जी, सरपंच संघ डौण्डी ममता मंडावी, जनपद पंचायत डौंडी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मंडले जी, पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार, पूर्व जनपद सदस्य संजय 

 बैस, वर्तमान जनपद सदस्य श्रीमती संजय मंजू बैस, भाजपा मिडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन,छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष झुनमुन गुप्ता जी कुसुमकसा के पूर्व सरपंच सिंन्द्रामे जी, वर्तमान सरपंच श्रीमती वेद बाई पिसदा,, यश राणा चिपरा, जोहन राम, गुलशन कोठारी, बलवंत साहू, टिकेंद्र साहू, नितिन जैन, संदीप साहू, मनोज सिन्हा,गोविन्द सिन्हा, संतोष जैन, सुरेन्द्र मंडावी, नन्द किशोर पिसदा,, मितेंद्र वैष्णव, शशिकांत निषाद, शमीम कुरैशी, डॉ नसीम खान, गौरी शंकर साहू, मोती कुचेरिया, लोकेश सिन्हा, कुसुमकसा कि समस्त मितानिन, मितानिन सुपरवाइजर, के साथ - साथ इस शिविर के सफलता के सहयोगी डी. बी ग्रुप दल्ली राजहरा की युवा व महिला टीम का पूरा साथ रहा इस आयोजन मे समस्त रक्तवीरों को सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान मे रखते हुए हेलमेट व प्रणाम पत्र का वितरण भी किया गया ।आयोजन को सफल बनाने मे समस्त कुसुमकसा क्षेत्र के सरपंच व ग्रामीण जनों की भागीदारी सराहनीय रही।उपरोक्त जानकारी नन्द कुमार पिसदा जी ने दी। 


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik


Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read