संवाददाता-दिनेश कुमार नेताम, बालोद
भाजपा प्रदेश मिडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा स्वाधीन जैन के द्वारा जिले में स्थित कन्नेवाड़ा में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय में करोड़ों की लागत से बनने वाली मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर में डोमशेड के निर्माण के टेंडर प्रक्रिया में जिला शिक्षा अधिकारी पी सी मर्केल के नियम विरूद्ध टेंडर प्रक्रिया भ्रष्टाचार को उजागर करने पर जिला शिक्षा अधिकारी को नियम विरूद्ध टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ा। यह पुरे जिले में जनमानस में चर्चा का विषय है। प्रदेश मिडिया प्रभारी जैन ने देशबन्धु को बताया की जिस शिक्षा विभाग एक संवेदनशील विभाग की श्रेणी में आता है। जहां से देश का भविष्य का निर्माण होता है ऐसे शिक्षा विभाग का उच्चाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हो तो उस विभाग का बंटाधार होना सुनिश्चित है। जिला शिक्षा अधिकारी के डोमशेड टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का खुलासा होने के पश्चात इस अधिकारी के पूर्व में डीएमएफ फंड से कराए कार्य की जांच भी कराने की सुगबुगाहट होने लगी है। इसमें बड़े ठेकेदार, कई विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। गौरतलब हो कि, जिले के कुछ अफसर अपनी ऊंची पकड़ को लेकर खुलकर भर्राशाही कर रहे हैं। एक ओर ऊंची कुर्सी में बैठे अफसर अपनी पकड़ मंत्री तक बता रहे हैं वहीं निचले तबके के अफसर अपनी पकड़ बताकर खुलकर उगाही कर रहे हैं। स्वाधीन जेन ने यह भी कहा की प्रदेश की विष्णुदेव की सुशासन की सरकार है। भ्टाचार नही चलेगा, जिला शिक्षा अधिकारी यह कारनामा भ्रष्टाचार के खिलाफ विश्वास व्यक्त करता है और यह दर्शाता है कि यह विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन के सिद्धांतों का पालन करेगी।शिक्षको की माने तो -
वहीं जिले के शिक्षकों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया की हमें अपनी छोटी छोटी जरूरतें लोन छुट्टी मेडिकल व अन्य कार्य के लिए विभाग के अधिकारियों को चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है। वही सेवानिवृत शिक्षकों ने बताया की हमें 62 साल की नौकरी करने के बाद अपने ही पेंशन के लिऐ विभाग को चढ़ावा देना पड़ता है। तब जा कर हमें जीवन भर की मेहनत का परिश्रम पेंशन की प्रक्रिया चालु होती है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


