आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी का 23 मई को छत्तीसगढ़ आगमन

 संवाददाता-दिनेश कुमार नेताम बालोद 

नआम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी का 23 मई को शाम-8.00 बजे रायपुर एयर पोर्ट मे आगमन हो रहा है। संजय सिंह जी 24 मई को धमतरी के सिहावा अंचल अंतर्गत उमरादेहान गांव के लिए सुबह 9.00 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे। खास बात यह है हाल हीं मे हुए चुनाव मे बोदरी बिलासपुर की सबसे बड़ी नगर पालिका सीट है। यह विधानसभा स्पीकर धर्मराज कौशिक के क्षेत्र में है। यहां 'आप' के उम्मीदवार विजय वर्मा ने करीबी मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को मात दे दी। विजय को 290 वोटों से जीत मिली है। बोदरी 
नगर पालिका में तीन पार्षद जीते हैं तो कुसमी में भी एक वार्ड में झाड़ू को जीत मिली है, वही कांकेर जिलापंचायत मे भी आम आदमी पार्टी से देवलाल नरेटी जी ने जीत दर्ज की है। 'आप' की जीत इसलिए भी मायने रखती है कि पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य में दस्तक दे दी है जिसे देखते हुए यह दौरा भी खास हीं कहा जा सकता है, इस दौरा कार्यक्रम मे.सांसद जी के साथ प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी, प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी, प्रदेश संगठन महासचिव जसबीर सिंग जी, प्रदेश, सोशल मीडिया प्रभारी और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय जी,प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी जी, प्रदेश संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर जी व पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी नेतागण साथ रहेंगे।

जहाँ वे क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोगों से गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे, साथ ही अंचल के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाक़ात करेंगें। 


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 


Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read